फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty Wishes birthday to Daughter Athiya Shetty wrote this beautiful message

Birthday: सुनील शेट्टी ने लिखा बेटी अथिया शेट्टी के लिए ये खूबसूरत संदेश, फोटो पोस्ट कर दी जन्मदिन की बधाई

Fri, 05 Nov 2021 05:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 05 Nov 2021 05:47 PM IST
सार

आथिया के भाई अहान शेट्टी ने उनके साथ पार्क में घूमते हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे'।

विज्ञापन
Suniel Shetty Wishes birthday to Daughter Athiya Shetty wrote this beautiful message
सुनील शेट्टी- आथिया शेट्टी - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और हम सभी ने ये कई मौकों पर देखा है। अथिया शेट्टी ने भले ही बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस न हों लेकिन अपने पापा के लिए वो एक राजकुमारी हैं। अभिनेत्री आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में पिता सुनिल शेट्टी ने उनके इस खास दिन पर उन्हें बधाई देते हुए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। फोटो में सुनील को पीछे से अथिया को गले लगाए हुए देखा जा सकता है। फोटो में बाप-बेटी की ये जोड़ी काफी खुश दिख रही है।

विज्ञापन


पोस्ट साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा- "आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरे दिल, मेरी आत्मा, मेरी दुनिया, मेरी जिंदगी, मेरी मुस्कान, मेरी दोस्त, मेरा प्यार, मेरा विश्वास, मेरा आशीर्वाद, मेरी ताकत, मेरी कमजोरी, मेरी धूप"। वहीं अभिनेत्री के भाई, अहान शेट्टी ने भी अथिया के साथ पार्क में घूमते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और 'हैप्पी बर्थडे' विश किया है।
विज्ञापन


सुनील के इस पोस्ट पर उनके फैंस आथिया को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री भले ही फिल्मों में उतनी एक्टिव ना हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस इन दिनों भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार डिनर डेट और छुट्टियों पर साथ नजर आए हैं। हालांकि इस बारें में दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अथिया को आखिरी बार 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था। अभिनेत्री पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। अथिया ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed