फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Laundering Case: तिहाड़ में बैठे-बैठे इन 12 अभिनेत्रियों से मिला सुकेश, करोड़ों की रिश्वत देकर उठाता था कई फायदे

Sat, 18 Dec 2021 01:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Dec 2021 01:28 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से वसूली रैकेट चलाने के साथ-साथ एक लग्जारी लाइफस्टाइल का आनंद लिया है। इसके बावजून उसने जेल अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar paid upto Rs.1 Crore to Prison staff for living luxury life and also for meeting Actresses in Tihar Jail
सुकेश, जैकलीन और नोरा - फोटो : सोशल मीडिया

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक और मोड़ सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर हर महीने जेल के अधिकारियों को 1 करोड़ रुपये तक की रिश्वत का भुगतान कर रहे थे। ताकि, उन्हें जेल में सारी लक्जरी सुविधाएं और महिला विजिटर्स से मिलने की पूरी आजादी मिल सके। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर प्राप्त हुई है कि जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के अलावा, सुकेश चंद्रशेखर से जेल में अन्य सुपर मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्रियों भी मिलने पहुंचती थीं।

Sukesh Chandrasekhar paid upto Rs.1 Crore to Prison staff for living luxury life and also for meeting Actresses in Tihar Jail
सुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

उत्पीड़न का लगाया आरोप

वहीं अब खबरें आ रही हैं कि चंद्रशेखर ने जेल अधिकारियों को पत्र लिखकर उत्पीड़न और भेदभाव की शिकायत की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि चंद्रशेखर को नियमों में निर्धारित अंतराल पर अपनी पत्नी, सह-आरोपी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Sukesh Chandrasekhar paid upto Rs.1 Crore to Prison staff for living luxury life and also for meeting Actresses in Tihar Jail
सुकेश और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था पूरा मामला?

सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी, अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को हाल ही में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि जेल में बंद रैनबैक्सी के प्रमोटर शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों की शिकायत के बाद चंद्रशेखर और उनकी पत्नी पहले से ही दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे। प्राथमिकी में, शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह ने आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर ने एक सरकारी अधिकारी होने का नाटक करके उनसे 200 करोड़ रुपये लिए थे। चंद्रशेखर ने कथित तौर पर कहा था कि वह शिविंदर की जमानत सुनिश्चित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar paid upto Rs.1 Crore to Prison staff for living luxury life and also for meeting Actresses in Tihar Jail
सुकेश और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

आदेशों की उड़ाई गई धज्जियां

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने मीडिया को यह भी बताया कि सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में एक आलीशान कार्यालय से जबरन वसूली रैकेट चलाते थे और कभी-कभी जेल में बंद यूनिटेक समूह के मालिक संजय चंद्रा के "कार्यालय" का इस्तेमाल करते थे, जो कथित तौर पर सुकेश के करीबी थे। संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा को बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुंबई की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया था, जब ईडी की दो रिपोर्टों में "आदेशों की धज्जियां उड़ाने में तिहाड़ जेल के कर्मचारियों की मिलीभगत" को उजागर किया गया था।

विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar paid upto Rs.1 Crore to Prison staff for living luxury life and also for meeting Actresses in Tihar Jail
सुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

जेल में की चिकन पार्टी, 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां हुई थी शामिल

सूत्रों ने कहा कि चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल की अपने पति के कार्यालय में खुली पहुंच थी और बिना रजिस्टर में नाम दर्ज किए वह नियमित रूप से उनसे मिलने आती थी। सूत्रों के अनुसार लीना पॉल ने अपने बयान में कहा कि "कार्यालय" में टेलीविजन, फ्रिज, सोफा और मिनरल वाटर की बोतलें थीं। बताया जा रहा है कि सुकेश ने जेल में चिकन पार्टियों का भी आयोजन किया था, जिसमें महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। सुकेश विभिन्न सुविधाओं तक असीमित पहुंच रखने के लिए जेल अधिकारियों को हर महीने 1 करोड़ रुपये देता था। जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा, कम से कम 10 और बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने तिहाड़ जेल में सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed