फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Stree 2 makers released a new poster before two days of release rajkummar rao style increased excitement

Stree 2: 'स्त्री 2' की रिलीज से पहले निर्माताओं ने जारी किया नया पोस्टर, राजकुमार के अंदाज ने बढ़ाया उत्साह

Tue, 13 Aug 2024 03:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 13 Aug 2024 03:59 PM IST
सार

'स्त्री 2' की रिलीज में दो दिन बाकी है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा कर प्रशंसकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 
 

विज्ञापन
Stree 2 makers released a new poster before two days of release rajkummar rao style increased excitement
राजकुमार राव-स्त्री 2 - फोटो : एक्स

विस्तार

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। हालांकि, इंतजार खत्म होने के कगार पर है। फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी की एडवांस बुकिंग जारी है। इसी बीच निर्माताओं ने दर्शकों को लुभाने के लिए एक खास काउंटडाउन पोस्ट किया है, जिसे प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

रिलीज से दो दिन पहले 'स्त्री 2' का नया पोस्टर जारी

'स्त्री 2' को लेकर चर्चा नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। दर्शक 2018 की हिट 'स्त्री' की अगली कड़ी 'स्त्री 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने राजकुमार राव के एक नए, दिलचस्प पोस्टर के साथ प्रत्याशा की आग बढ़ा दी है। इस नए पोस्टर में राव अपने हाथों से दिल का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके किरदार के आकर्षण और रहस्य को दर्शाता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'जे टेलर है, जे आशिक है…अरे जे तो चंदेरी के राजकुमार हैं। दो दिन में आ रहे हैं, इन्हें देखने आइएगा जरूर।'

विज्ञापन


Angry Young Men trailer: 'एंग्री यंग मेन' का शानदार ट्रेलर जारी, सलीम-जावेद की सिनेमाई विरासत की दिखी झलक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'स्त्री 2' की रिलीज डेट, स्टारकास्ट 

इस आकर्षक पोस्टर ने फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है, जो गुरुवार 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि, जो लोग 15 अगस्त का इंतजार नहीं कर सकते उनके लिए विशेष सीमित रात्रि शो 14 अगस्त को रात 9:30 बजे से उपलब्ध होंगे। ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस बार ‘स्त्री 2’ में चंदेरी के निवासी एक नए राक्षस से लड़ने के मिशन पर दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान अमर कौशिक ने संभाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed