फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Streaming of 'Jhund' to continue on OTT, Supreme Court refuses to stop Amitabh bachchan film

Jhund: ओटीटी पर जारी रहेगी 'झुंड' की स्ट्रीमिंग, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Thu, 19 May 2022 09:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 19 May 2022 09:01 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट को हैदराबाद स्थित फिल्म निर्माता नंदी चिन्नी कुमार द्वारा दायर रिव्यू पिटीशन पर गर्मी की छुट्टियों के तुरंत बाद विचार करने का भी निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Streaming of 'Jhund' to continue on OTT, Supreme Court refuses to stop Amitabh bachchan film
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म 'झुंड' की ओटीटी स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जस्टिस एल नागेश्वर राव, बीआर गवई और एएस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि 5 मई के आदेश पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की स्ट्रीमिंग जारी रहेगी। साथ ही उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना हाई कोर्ट को हैदराबाद स्थित फिल्म निर्माता नंदी चिन्नी कुमार द्वारा दायर रिव्यू पिटीशन पर गर्मी की छुट्टियों के तुरंत बाद विचार करने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि नंदी ने फिल्म 'झुंड' पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया था। इससे पहले पीठ ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें ओटीटी पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। यह फिल्म ZEE5 पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

हाई कोर्ट ने 29 अप्रैल को फिल्म निर्माता नंदी चिन्नी कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए ओटीटी पर इसकी रिलीज के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, साथ ही सुनवाई की अगली तारीख 9 जून तय की थी। गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है। 4 मार्च 2022 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

विज्ञापन


यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ, राज हिरेमठ, नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, मीनू अरोड़ा और संदीप सिंह द्वारा निर्मित है। जी स्टूडियोज ने इसे वर्ल्ड की विश्वव्यापी रिलीज किया था। ‘झुंड’, एक बायोपिक है जो ‘स्लम सॉकर’ के संस्थापक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed