फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ssmb29 to be bigger than rrr ss rajamouli father and writter kv vijayendra prasad said

SSMB29: RRR से कहीं ज्यादा बड़ी होगी SSMB29, राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने किया खुलासा

Mon, 10 Jul 2023 12:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

केवी विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने इसे आरआरआर से भी बड़ी फिल्म बताया है, जिसे सुनने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। 

विज्ञापन
ssmb29 to be bigger than rrr ss rajamouli father and writter kv vijayendra prasad said
केवी विजयेंद्र प्रसाद, एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली और महेश बाबू अपनी आने वाले पैन इंडिया प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की पैन इंडिया फिल्म SSMB29 बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने इसे आरआरआर से भी बड़ी फिल्म बताया है, जिसे सुनने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। 

विज्ञापन

एडवेंचर फिल्म है 
केवी विजयेंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान SSMB29 के बारे में खुलकर बातें की हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि  SSMB29 से आरआरआर जैसी रेंज की उम्मीद है, तो केवी विजयेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह उससे भी बड़ी होगी। उन्होंने आगे कहा, 'SSMB29 एक एडवेंचर फिल्म है और यह RRR से कहीं ज्यादा बड़ी होगी।'


इसे भी पढ़ें- Arshad Warsi: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर छलका अरशद वारसी का दर्द, किया इंडस्ट्री के काले सच को बयां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप का हिस्सा होंगे महेश बाबू
बता दें कि आरआरआर के बाद एसएस राजामौली की अगली फिल्म एसएसएमबी29 है, इसलिए इस फिल्म को लेकर दुनियाभर के दर्शकों में भारी उत्साह है। ताजा अपडेट के मुताबिक इस फिल्म में महेश बाबू तीन महीने की अवधि के लिए वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे। बता दें कि राजामौली अपने कलाकारों को आश्वस्त करने के लिए फिल्म से पहले वर्कशॉप लेने के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन

एक्शन, रोमांच, ड्रामा से भरपूर
एसएस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू का किरदार भगवान हनुमान से प्रेरित है। बता दें कि एसएस राजामौली को रामायण और महाभारत से प्रेरणा लेना पसंद है। वह भारतीय संस्कृति पर आधारित फिल्में बनाते हैं और महेश बाबू के साथ उनकी अगली फिल्म भी कुछ अलग नहीं होगी। यह ढेर सारे एक्शन, रोमांच और ड्रामा से भरपूर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed