फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Superstar Ravi Teja Rama Rao On Duty trailer released, People will see actor in a diffrent Role

Ramarao On Duty: साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की 'रामाराव ऑन ड्यूटी' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन करते नजर आए एक्टर

Sat, 16 Jul 2022 08:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Jul 2022 08:14 PM IST
सार

रवि तेजा को हाल ही में एक जैसे रोल करने के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा रोल किया है जो एक परफॉर्मर के तौर पर उनकी रेंज को दिखाता है।

विज्ञापन
South Superstar Ravi Teja Rama Rao On Duty trailer released, People will see actor in a diffrent Role
रामा राव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ स्टार रवि तेजी की आगामी फिल्म 'रामाराव ऑन ड्यूटी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में रवि दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। अब इस ट्रेलर के सामने आने के बाद लोगों को बेताबी और ज्यादा बढ़ गई है। रवि के फैंस इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते देख सकेंगे। फिलहाल इस फिल्म को हिट बनाने के लिए इसका जमकर प्रमोशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस फिल्म में रवि तेजा 'रामाराव' का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनकी भूमिका डिप्टी कलेक्टर की है। ट्रेलर में रवि तेजा को एक कर्तव्यनिष्ठ सरकारी अधिकारी के रूप में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी को साल 1995 में सेट किया गया है। इस ट्रेलर से रवि लोगों पर अच्छी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सरथ मंडावा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

South Superstar Ravi Teja Rama Rao On Duty trailer released, People will see actor in a diffrent Role
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रवि तेजा को हाल ही में एक जैसे रोल करने के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा रोल किया है जो एक परफॉर्मर के तौर पर उनकी रेंज को दिखाता है। फिल्म में दिव्यांशा कौशिक और राजिशा विजयन लीड एक्ट्रेस हैं। वहीं, वेणु थोट्टमपुडी भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का निर्माण सुधाकर चेरुकुरी ने किया है। जबकि इस फिल्म में सैम सीएस ने संगीत दिया है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed