फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Composer and Actor Vijay Antony Daughter Meera passed away she committed Suicide at age of 16

दुखद: मशहूर तमिल अभिनेता और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी ने की आत्महत्या, घर पर फंदे से लटका मिला शव

Tue, 19 Sep 2023 10:01 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Sep 2023 10:01 AM IST
सार

विजय एंटनी की बेटी मीरा की मंगलवार, 19 सितंबर की सुबह चेन्नई में आत्महत्या से मृत्यु हो गई। वह 16 साल की थीं।

विज्ञापन
South Composer and Actor Vijay Antony Daughter Meera passed away she committed Suicide at age of 16
विजय एंटनी - फोटो : Social media

विस्तार

तमिल इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी मीरा का निधन हो गया है। मीरा की मंगलवार, 19 सितंबर की सुबह चेन्नई में आत्महत्या से मृत्यु हुई है। वह 16 साल की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सुबह तीन बजे परिवार के चेन्नई स्थित घर में मृत पाई गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह तनाव में थीं और उसी के लिए इलाज करवा रही थीं। विजय और उनके परिवार ने अभी तक इस हृदय विदारक घटना के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन

Trisha Krishnan: पोन्नियिन सेलवन 2 की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन जल्द बनेंगी दुल्हनिया, इस प्रोड्यूसर से करेंगी शादी
विज्ञापन


तनाव में थीं विजय की बेटी मीरा
रिपोर्ट्स के अनुसार, मीरा का शव कथित तौर पर मंगलवार की सुबह चेन्नई के तेनाम्पेट इलाके में अपने घर में लटका हुआ पाया गया था। दावों के मुताबिक, मीरा शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती थीं और वह अवसाद से जूझ रही थी। हालांकि, अब मीरा की मौत के मामले में उनके तनाव की बात की पुष्टि नहीं की गई है। यह भी खबर है कि पुलिस अधिकारी उनकी मौत को लेकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kalpana Kartik: देव आनंद को सेट पर प्यार हुआ और लंच ब्रेक में कर ली शादी, गजब है दोनों के प्यार का किस्सा

विजय की हैं दो बेटियां 
विजय ने अपनी पत्नी फातिमा विजय एंटनी के साथ मीरा का स्वागत किया। इस जोड़े की लारा नाम की एक छोटी बेटी भी है। फातिमा नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर विजय, फातिमा और बेटियों की एक साथ तस्वीर है। यह फोटो मई 2022 में पोस्ट की गई थी। बता दें कि विजय एंटनी तमिल फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं। तमिल फिल्मों के लिए लोकप्रिय हिट गाने देने के बाद विजय एक अभिनेता बन गए। वह अपने निर्देशन कौशल के लिए भी जाने जाते हैं और एक निर्माता भी हैं। उनकी पत्नी फातिमा विजय एंटनी उनके प्रोडक्शन हाउस को संभालती हैं।
Parineeti Chopra: 'अंग्रेजी बोलनी आती है?' परिणीति से लोग क्यों पूछने लगे थे यह सवाल? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed