फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Actress Nayanthara bought a luxurious house in the posh area of Chennai

Nayanthara House: नयनतारा ने चेन्नई के पॉश इलाके में खरीदा आलीशान घर, मंगेतर विग्नेश शिवन संग जल्द करेंगी शादी!

Sat, 27 Nov 2021 07:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 27 Nov 2021 07:09 PM IST
सार

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने चेन्नई में अपना एक आलीशान घर खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में 4 BHK अपार्टमेंट खरीदा है। 

विज्ञापन
South Actress Nayanthara bought a luxurious house in the posh area of Chennai
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री हैं, जिनकी फिल्में फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। वह तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में वह रजनीकांत के साथ फिल्म ‘अन्नात्थे’ में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही है। इस फिल्म की वजह से नयनतारा लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हालांकि, इस फिल्म के अलावा नयनतारा अपने नए घर की वजह से भी खूब चर्चा बटोर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म ‘अन्नात्थे’ के हिट होने के बाद चेन्नई में एक नया घर खरीदा है, जिसमें वह जल्द ही शिफ्ट होने वाली हैं।

विज्ञापन

South Actress Nayanthara bought a luxurious house in the posh area of Chennai
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में 4 BHK अपार्टमेंट खरीदा है, जो बेहद ही आलीशान है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस कोई शुभ मुहूर्त देखकर अपनी इस नई प्रॉपर्टी में शिफ्ट हो जाएंगी। बता दें कि पोएस गार्डन चेन्नई के पॉश इलाकों में से एक है। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता इसी इलाके में रहती थीं। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का घर भी पोएस गार्डन में है। इसके अलावा सुपरस्टार धनुष भी इसी इलाके में अपना एक घर बना रहे हैं, जो रजनीकांत के घर के पास में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

South Actress Nayanthara bought a luxurious house in the posh area of Chennai
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में नयनतारा ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बार अभिनेत्री ने अपना बर्थडे मंगेतर विग्नेश शिवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘Kaathu Vaakula Rendu Kadhal’ के सेट पर ही सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं, जिस पर फैंस ने खूब प्यारा लुटाया। नयनतारा के बर्थडे सेलिब्रेशन में सामंथा, विजय सेथुपति समेत कई सितारे मौजूद थे।

विज्ञापन

South Actress Nayanthara bought a luxurious house in the posh area of Chennai
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने इसी साल सगाई की थी और अब माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा और विग्नेश साल 2022 में शादी करने के लिए तैयार हैं और ये न्यूज कपल के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। हालांकि, अब तक नयनतारा और विग्नेश की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed