फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu's Guru Gulam Mustafa Khan Responds To Azaan Tweet Row

अजान विवादः सोनू के समर्थन में आए उनके गुरु गुलाम मुस्तफा, कहा- मेरा शिष्य ऐसा नहीं

Sat, 22 Apr 2017 06:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 22 Apr 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
Sonu's Guru Gulam Mustafa Khan Responds To Azaan Tweet Row
सोनू के गुरु उस्‍ताद गुलाम मुस्‍तफा खान
अजान मामले में विवादित ट्वीट करने के बाद विवादों के घेरे में आए बॉलीवुड गायक सोनू निगम को लोगों की आलोचनाओं से लेकर मौलवी के फतवों तक,सभी के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। हालांकि परेशानी के इस समय में सोनू को अब उनके ‘गुरु’ का साथ मिल गया है।
विज्ञापन


सोनू को तालीम देने वाले उस्‍ताद गुलाम मुस्‍तफा खान ने ट्वीट कर कहा है कि उनका शिष्य सोनू सबका सम्‍मान करता है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मीडिया लगातार मुझसे संपर्क करके सोनू निगम के अजान मामले पर किए ट्वीट के बारे में मेरी राय जानना चाहती है। वह मेरा स्‍टूडेंट है और मेरे बेटे की तरह है। मैं उसे जानता हूं, वह किसी को चोट नहीं पहुंचा सकता। वह सबका सम्‍मान करता है।
विज्ञापन
उसकी बातों का गलत मतलब न निकाला जाए और ना ही धर्म को बीच में लाया जाए। उसने मंदिर और गुरुद्वारे जैसी धार्मिक जगहों पर लाउडस्‍पीकर के इस्‍तेमाल पर भी सवाल उठाये है जो कि शब्‍दों की सीमा के चलते एक ट्वीट में पोस्‍ट नहीं किया जा सकते। उन्होंने कहा जैसे मैं भी अपनी बात समझाने के लिए उसे कई ट्वीट्स में पोस्‍ट कर रहा हूं। उन्होंने कहा यदि फिर भी किसी को लगता है कि सोनू की बातों से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है तो सोनू की सफाई के बाद उन्हें उसे माफ कर देना चाहिए।  ये भी पढ़े-  अजान विवाद: मोदी और सलमान के इन वीडियो से सबक लें सोनू
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed