फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonali bendre repeat out after 16 years actress shared then and now photos celebs reacted

Photos: आज भी पहले की ही तरह फिट हैं सोनाली बेंद्रे, 16 साल पुरानी ड्रेस पहन दिया सबूत

Fri, 06 May 2022 03:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 06 May 2022 03:36 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपना 16 साल पुराना आउटफिट पहना है, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
sonali bendre repeat out after 16 years actress shared then and now photos celebs reacted
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी अक्सर बात करती हैं और सोनाली के इसी अंदाज को फैंस पसंद करते हैं लेकिन इस बार सोनाली बेंद्रे अपने एक आउटफिट की वजह से तारीफ बटोर रही हैं, जो उन्होंने 16 साल बाद रिपीट किया है। अभिनेत्री ने अपने लुक की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, सोनाली बेंद्रे हाल ही में हुमा कुरैशी और साकिब अलीम की ईद पार्टी में अपने पति के साथ पहुंचीं। इस मौके पर अभिनेत्री ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता और पायजामी पहनी थी। इसके साथ अभिनेत्री ने मैचिंग दुपट्टा लिया था। इस मौके की तस्वीरें सोनाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ सोनाली ने 16 साल पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह एक्टर पियर्स ब्रॉसनन के साथ नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि बीते 16 साल में सोनाली के लुक में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।  
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली बेंद्रे ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'तब और अब की तस्वीरें मेरी फेवरेट हैं। इससे पता चलता है कि कितना कुछ बदल गया है लेकिन कुछ चीजें अब भी नहीं बदली हैं जैसे कि मैं एक पुरानी ड्रेस में फिट हो रही हूं। इसे मैंने 16 साल पहले पहना था, जब मैं प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में थी। अब साल 2022 में मैं उसी आउटफिट में हूं। इसे लेकर बहुत खुश हूं कि कुछ नहीं बदला है।'

sonali bendre repeat out after 16 years actress shared then and now photos celebs reacted
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली बेंद्रे के इस लुक पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी दीवाने हो गए हैं। अभिनेत्री की तस्वीरों पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट में खुशी वाला इमोटिकॉन भेजा है। इसके अलावा, तब्बू और हुमा कुरैशी ने कमेंट में हार्ट इमोटिकॉन लगाया है। इनके अलावा, फैंस भी सोनाली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed