फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha And Dia Mirza Support Sonam Wangchuk Appeal For Peace And Unity

सोनाक्षी सिन्हा और दीया मिर्जा ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, वीडियो शेयर कर दिया कड़ा बयान; कही ये बात

Sun, 19 Jul 2026 10:59 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 19 Jul 2026 10:59 AM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा और दीया मिर्जा ने शिक्षा सुधारक और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha And Dia Mirza Support Sonam Wangchuk Appeal For Peace And Unity
सोनाक्षी सिन्हा और दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को जंतर-मंतर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, जब पुलिस वांगचुक को वहां से हटाकर ले गई, तब कई लोगों ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया। वहीं इस बीच एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और दीया मिर्जा ने भी सोनम का समर्थन किया है। 

विज्ञापन

सोनाक्षी ने क्या कहा?
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,
‘आज सोनम सर के साथ जो हुआ, वो सही नहीं था। लेकिन मुझे खुशी है कि वो सुरक्षित हैं और उनकी पत्नी उनके साथ हैं। पिछले कुछ दिनों में मैंने देखा है कि उनके साथ हजारों लोग खड़े हैं।’

विज्ञापन

उन्होंने आंदोलन में शामिल छात्रों की भी तारीफ की और कहा, ‘इतनी मुश्किलों के बावजूद आप सभी शांत और सम्मानजनक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। देश की असली ताकत उसका युवा है, और आप लोगों को देखकर ये बात सच लगती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर में उन्होंने 20 जुलाई को संसद मार्च करने वाले लोगों से अपील की, ‘अपनी आवाज उठाइए, लेकिन शांति, एकता और सम्मान बनाए रखिए। यही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

दीया मिर्जा ने भी जताया समर्थन
दीया मिर्जा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि वो देश के छात्रों के साथ खड़ी हैं और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं इस देश के छात्रों के साथ हूं। मैं जवाबदेही, पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन करती हूं। मैं सोनम वांगचुक, नेहा, अमीन और मनीष के साथ खड़ी हूं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

Sonakshi Sinha And Dia Mirza Support Sonam Wangchuk Appeal For Peace And Unity
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला

वांगचुक की तबीयत बिगड़ी
इस बीच, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद उनकी हालत कमजोर हो गई है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं और उन्हें इलाज लेने की सलाह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन से नाराज सितारे; आमिर की भतीजी से पार्वती तक, इन सेलेब का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed