Son Of Sardaar 2: आशीर्वाद और अद्भुत टीम के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू, अभिनेता अजय देवगन ने दिखाई झलक
2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। अभिनेता अजय देवगन ने पोस्ट कर इसकी झलक दिखाई है।
विस्तार
अजय देवगन अपनी साल 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल के एलान के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। 'सन ऑफ सरदार 2' के निर्देशन की कमान विजय कुमार अरोड़ा ने संभाली है। मंगलवार को अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही है।
'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू
अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। क्लिप में सेट के विभिन्न पलों को कैद किया गया है, जिसमें दमदार एक्शन सीन, होली समारोह, जबर्दस्त डांस, अजय के बेटे युग की झलक और सुपरस्टार का गुरुद्वारा जाना शामिल है।
Vivek Agnihotri: 'लुटेरे-भूखे लोग लूटने का इंतजार कर रहे', शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन पर निर्देशक की दो टूक
View this post on Instagram
फिल्म से बाहर हुए संजू बाबा!
वीडियो को पोस्ट करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा है, 'सन ऑफ सरदार 2 की यात्रा प्रार्थनाओं, आशीर्वाद और एक अद्भुत टीम के साथ शुरू होती है।' हालांकि, इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक दिल तोड़ने वाली खबर भी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो संजय दत्त फिल्म से बाहर हो गए हैं। अभिनेता के फिल्म से बाहर होने की वजह यह है कि उन्हें यूके का वीजा नहीं मिल पाया है जहां उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए जाना था। खबरें तो यह भी हैं कि फिल्म में संजय दत्त की जगह अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन ले सकते हैं।
Mumtaz: 'उनकी फ्लॉप फिल्में ज्यादा थीं...', शर्मिला टैगोर के साथ 'दुश्मनी' पर मुमताज ने तोड़ी चुप्पी
अजय देवगन का वर्कफ्रंट
अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित फिल्म 'सन ऑफ सरदार' एसएस. राजमौली की फिल्म 'मर्यादा रमन्ना' की रीमेक थी। इसमें संधू और रंधावा परिवारों के बीच प्रतिद्वंद्विता थी और इसमें संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला ने अभिनय किया था। इसके अलावा, अजय देवगन के पास रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित 'सिंघम अगेन' भी है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।