फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Somy Ali video viral actress disclosed the reason why salman khan sangeeta bijlani engagement broke

Somy Ali: संगीता बिजलानी संग क्यों टूट गई थी सलमान खान की शादी, सोमी अली के वायरल वीडियो ने फिर मचाई खलबली

Wed, 13 Sep 2023 01:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:25 PM IST
सार

सोमी अली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह संगीता और सलमान की शादी टूटने की वजह के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Somy Ali video viral actress disclosed the reason why salman khan sangeeta bijlani engagement broke
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान और संगीता बिजलानी के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों जोर-शोर से गूंजते थे। दोनों की शादी होने वाली थी कार्ड छप चुके थे, लेकिन आखिरी वक्त में शादी टूट गई। शादी टूटने की बात तो सभी जानते हैं, लेकिन शायद यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर शादी टूटी क्यों थी। संगीता बिजलानी को आखिर सलमान के बारें में ऐसा क्या पता चल गया था, या उन्होंने ऐसा क्या देख लिया था, जिस वजह से उन्होंने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


क्यों टूटी संगीता बिजलानी की शादी
दरअसल सोमी अली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह संगीता और सलमान की शादी टूटने की वजह के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। सोमी कहती हैं कि शादी के कार्ड छप चुके थे, लेकिन संगीता ने सलमान को मेरे अपार्टमेंट में रंगे हाथों पकड़ लिया था। जो सलमान ने संगीता के साथ किया वही मेरे साथ हुआ, इसी को कर्मा कहते हैं, जब मैं थोड़ी बड़ी हुई तो मुझे इसके बारे में समझ में आया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Varun Sharma: वीडियो इंटरव्यू में वरुण ने सुनाए दिलचस्प किस्से, मां के पराठे बेचकर लूटते थे मजे और एक दिन...
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सलमान से शादी करना चाहती थीं सोमी
आगे सोमी अली कहती हैं कि उनको सलमान पर क्रश था, इसीलिए वह उनसे शादी करने आई थीं। इसके बाद वह बताती हैं सलमान उनका शोषण करते थे, लेकिन इसके पीछे का तर्क वह अपनापन बताती हैं। सोमी अली कहती हैं, 'सलमान कहते थे कि मैं पड़ोस की लड़की को क्यों नहीं मारता हूं, मैं तुमको इसलिए मारता हूं क्योंकि मैं प्यार करता हूं। मैं इतनी बेवकूफ थी कि मैंने जर्नलिस्ट को हेडलाइन दे दी कि वह मुझे मारते हैं क्योंकि वह मेरी केयर करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed