'पोस्ट क्रेडिट सीन में मिलेगा सरप्राइज': अमेरिकी फैंस ने देखी रामायण, सामने आया फिल्म को लेकर पहला रिएक्शन
- Ramayana First Reviews: अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का आज सुबह अमेरिका में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है।
- कई दर्शकों ने इसके प्रीमियर में हिस्सा लिया है। उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर लिखा है।
- यूजर्स ने फिल्म की कहानी, कलाकारों के अभिनय और इसके जीएफएक्स के बारे में जानकारी दी है।
विस्तार
फिल्म 'रामायण' को सबसे शानदार सिनेमाई अनुभव बताते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा ''रामायण' कमाल की थी। इसके विजुअल्स, डांस, म्यूजिक और एक्शन, सब कुछ बहुत ही भव्य था। रणबीर कपूर का काम बेहतरीन था और यश का अंदाज बेहद आकर्षक था। यह इस साल के सबसे शानदार सिनेमाई अनुभवों में से एक है। एक भव्य नजारा।'
Ramayana Rise of a Legend was spectacular! The visuals, the dances, the music, the action were all colossal. Ranbir Kapoor was sublime, Yash was magnetic. One of this year’s most immersive cinematic experiences. A grand spectacle! #Ramayana https://t.co/cZLeA84rdJ
— Aravind_727 (@Aravind727) October 28, 2026
एक दूसरे यूजर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 'रामायण' पर प्रतिक्रिया दी। वीडियो में उन्होंने कहा, 'दोस्तों, मैं अभी स्क्रीनिंग से बाहर निकला हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि थिएटर के बाहर अपनी इस प्रतिक्रिया की शुरुआत कैसे करूं। सिनेमा की दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं है, जैसी मैंने अभी देखी है।'
उन्होंने आगे कहा, 'लोग इसे अच्छे या बुरे किसी भी तरह से ले सकते हैं लेकिन 'रामायण' जैसी कोई दूसरी चीज नहीं है। फिल्म के बारे में अपनी राय दूं तो मुझे एक बेहतरीन कहानी चाहिए थी। कुछ ऐसा जो मुझे कुछ बताए और कुछ सिखाए। लोग मुझसे कहते हैं कि 'रामायण' सच्चा इतिहास है, यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और उनके लिए बहुत मायने रखती है। यह फिल्म बहुत भव्य और महाकाव्य जैसी है। राम का किरदार बहुत अलग है। सच कहूं तो यह किरदार कमाल का है! अंत में सस्पेंस है।'
First reactions of #Ramayana is out!!! ‘There is nothing out in the Cinematic Universe out there like Ramayana’ 😭📈🔥 https://t.co/93ZkYywpAT
— Kadubu (@Kadubuchutney) October 28, 2026
एक और यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा 'हां 'रामायण' में एक पोस्ट-क्रेडिट सीन है। यह पोस्ट-क्रेडिट सीन उस एक खास किरदार की झलक दिखाता है, जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतजार था। आप समझ ही गए होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। 2028 में आने वाले इसके सीक्वल का इंतजार है।' अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में सनी देओल की झलक दिखी है। इसमें सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।
Yes, Ramayana Rise of a Legend has a post-credit scene And the post-credit scene teases that one iconic character that you've all been anticipating. You know who I'm talkin' about. Can't wait for the sequel in 2028. #Ramayana
— Rama's Screen (@RamasScreen) October 28, 2026
एक यूजर ने लिखा 'हाल के समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक। इस फिल्म की सबसे प्रभावशाली बात इसके निर्माताओं का इरादा था। वे फिल्म के मूल भाव पर पूरी तरह कायम रहे। इसके अलावा, भावनाएं, संगीत और VFX, सब कुछ विश्व स्तरीय है। पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है।'
भव्यता पर ज्यादा दिया गया जोर
एक और यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा 'यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी फिल्म है जिसे बड़े पैमाने पर बनाया गया है। इसके पीछे की मेहनत साफ नजर आती है। फिल्म की टीम काफी हद तक रामायण के मूल कथानक पर टिकी रहती है, मगर इसमें ड्रामा और भावनाओं के बजाय भव्यता और एक्शन पर ज्यादा जोर दिया गया है। इस वजह से कहानी के कुछ हिस्से फीके लगते हैं और कभी-कभी तो किसी टीवी सीरियल जैसे महसूस होते हैं। फिल्म का दूसरा भाग भी कहीं-कहीं काफी खिंचा हुआ लगता है, जिसकी एक वजह यह है कि पहला भाग कहां खत्म होता है। यहां कम कंटेंट को लंबे-लंबे एक्शन दृश्यों के जरिए खींचने की कोशिश की गई है, जिनका कोई खास असर नहीं पड़ता।
कैसा है रणबीर, यश और साई का काम?
रावण के रूप में यश फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण हैं और उन्होंने शानदार काम किया है, खासकर अपने परिचय वाले दृश्यों में। राम और सीता के किरदार में रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने अच्छा काम किया है, हालांकि उनके किरदारों में जो गहराई होनी चाहिए, वह हमेशा पूरी तरह से पर्दे पर नहीं उभर पाती।
कैसे हैं फिल्म के दृश्य?
फिल्म के दृश्य कहीं-कहीं बहुत शानदार हैं और इसमें किया गया भारी निवेश साफ दिखता है। मगर कुछ दृश्यों में साफ पता चलता है कि इन्हें स्टूडियो या ग्रीन स्क्रीन पर शूट किया गया है। कुछ असुर तो बिल्कुल कार्टून जैसे लगते हैं। फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसका संगीत है। रामायण जैसी कहानी में संगीत के जरिए भावनाओं को गहराई से पेश किया जाना चाहिए था मगर यहां भारतीय और हॉलीवुड संगीत का जो मिश्रण तैयार किया गया है, वह ज्यादातर जगहों पर बेअसर साबित होता है। कुछ गिने-चुने दृश्यों को छोड़कर, संगीत न तो पूरी तरह भारतीय लगता है और न ही हॉलीवुड जैसा।
क्या दर्शकों की उम्मीदों पर उतरी खरी?
फिल्म के बड़े पैमाने की तारीफ होनी चाहिए। यह निश्चित रूप से देखी जा सकती है। हाल के दिनों में बनी कुछ फिल्मों से बेहतर है। मगर यह दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरती। कुल मिलाकर यह एक मिली-जुली फिल्म है, जिसमें और भी बेहतर होने की काफी गुंजाइश थी।
#Ramayana Initial Impressions: A hugely ambitious film mounted on a grand scale, and the effort behind it is clearly visible. The team largely stays true to the Ramayana, but the film leans more on spectacle and action than drama and emotion, leaving parts of the narration feeling flat and even serial like at times. The second half also drags in places because of where Part 1 chooses to end, with limited material stretched out through lengthy action blocks that don’t create much impact Yash as Ravana is the biggest highlight and is superb, especially in his introduction portions. Ranbir Kapoor and Sai Pallavi are solid as Ram and Sita, though the divine aura and emotional weight don’t always fully translate on screen. The visuals are stunning in parts and the money spent is clearly visible, but some scenes still have a noticeable studio/green screen feel with a few cartoonish asuras. The biggest negative, hands down, is the music. For a story like Ramayana, the score has to carry much of the divinity and emotion, but the Indian-Hollywood blend largely backfires and ends up feeling like neither apart from a few scenes. The ambition and scale deserve a lot of applause. Definitely watchable and better than a few recent adaptations, but it falls short of the massive expectations and ultimately feels like a mixed bag with so much more potential. Full review with rating later in my usual style (review embargo)
— Venky Reviews (@venkyreviews) October 28, 2026
- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
- इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय हैं।
- 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।