{"_id":"64fdf61065d4f6d2a10b9988","slug":"sobhita-dhulipala-wants-to-give-audition-farhan-akhtar-don-3-will-be-thrilled-to-star-opposite-ranveer-singh-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shobita Dhulipala: 'डॉन 3' में रोमा बनना चाहती हैं शोभिता, रणवीर की 'जंगली बिल्ली' बनने के लिए देंगी ऑडिशन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shobita Dhulipala: 'डॉन 3' में रोमा बनना चाहती हैं शोभिता, रणवीर की 'जंगली बिल्ली' बनने के लिए देंगी ऑडिशन?
Sun, 10 Sep 2023 10:53 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:53 PM IST
सार
जब से फरहान अख्तर ने घोषणा की है कि रणवीर सिंह 'डॉन 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगे, तभी से फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के नाम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। अब शोभिता धूलिपाला ने एक इंटरव्यू में 'डॉन 3' में काम करने की इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन
शोभिता धूलिपाला
- फोटो : social media
विस्तार
साउथ फिल्मों में कमाल के अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली शोभिता धूलिपाला अब धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी अपनी पैर जमा रही हैं। अभिनेत्री का काम और नाम दोनों ही धीरे-धीरे लाइमलाइट में आ रहा है। जहां एक तरफ वह नागा चैतन्या के साथ कथित तौर पर डेटिंग की खबरों के लिए सुर्खियों में रहती हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके प्रोजेक्ट्स की चर्चा भी जोरों पर होती रहती है। 'मेड इन हेवन 2' में किए गए काम के लिए तारीफ लूटने के बाद शोभिता धूलिपाला का नाम 'डॉन 3' में रोमा के लिए सुर्खियों में है। कियारा आडवाणी के बाद खबरे थीं कि शोभिता धूलिपाला फिल्म में रोमा के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में शोभिता ने इस बारे में बात की।
विज्ञापन
'डॉन 3' में काम करना चाहती हैं शोभिता
जब से फरहान अख्तर ने घोषणा की है कि रणवीर सिंह 'डॉन 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगे, तभी से फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के नाम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका कौन निभाएगा। कृति सेनन और कियारा आडवाणी जैसी अभिनेत्रियों के नामों रिपोर्ट्स आने के बाद शोभिता धुलिपाला का नाम भी खूब चर्चा में था। अब शोभिता धूलिपाला ने एक इंटरव्यू में 'डॉन 3' में काम करने की इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन
Shilpa Shetty: मृत पैदा हुई थीं शिल्पा शेट्टी, अपने जन्म से जुड़ी घटना बता अभिनेत्री ने सबको दिया झटका
विज्ञापन
'डॉन 3' के लिए ऑडिशन देना पसंद करेंगी शोभिता
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में शोभिता धूलिपाला ने 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। अभिनेत्री ने कहा कि वह 'डॉन 3' का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित होंगी। शोभिता ने कहा कि 'मेड इन हेवन 2 आने के बाद, ऐसे कई लोग थे जो कहते थे, तारा साहसी है और तारा की ऊर्जा रोमा की तरह है। यह तुलना अच्छी थी। मुझे डॉन फ्रेंचाइजी की फिल्में पसंद हैं। रोमा के रूप में प्रियंका ने शानदार काम किया था। बस यह संभावना कि लोगों ने सोचा कि मैं भी वह कर सकती हूं, यह काफी आश्चर्यजनक था। मुझे डॉन 3 के लिए ऑडिशन देना अच्छा लगेगा।'
Bhola Shankar OTT: ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'भोला शंकर', इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी चिरंजीवी की फिल्म
रणवीर सिंह बनेंगे डॉन
बता दें, पिछले दिनों फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' का एलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि इस बार शाहरुख खान नहीं, बल्कि रणवीर सिंह डॉन का किरदार निभाएंगे। बता दें, शाहरुख खान ने साल 2006 और 2011 में रिलीज हुई दो 'डॉन' फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी। फरहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1978 में आई डॉन की रीमेक थी, जिसमें अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। शोभिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में तारा का किरदार निभाते देखा गया था।
Sujoy Ghosh: सुजॉय घोष को 'जाने जां' को लेकर मिल रहे ताने, यूजर के अभद्र कमेंट का निर्देशक ने दिया करारा जवाब