फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sirish Bharadwaj Dies Chiranjeevi former son in law Sirish Bharadwaj passes away at the age of just 39

Sirish Bharadwaj Dies: चिरंजीवी के पूर्व दामाद सिरीश भारद्वाज का निधन, महज 39 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 19 Jun 2024 06:48 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 19 Jun 2024 06:48 PM IST
सार

चिरंजीवी के पूर्व दामाद सिरीश भारद्वाज का निधन हो गया है। सिरीश ने महज 39 की उम्र में अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 
 

विज्ञापन
Sirish Bharadwaj Dies Chiranjeevi former son in law Sirish Bharadwaj passes away at the age of just 39
सिरीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु अभिनेता राम चरण की छोटी बहन और मेगास्टार चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला के पूर्व पति सिरीश भारद्वाज का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिरीश की मौत फेफड़ों की क्षति से जुड़ी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण हुई। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई, जिससे उनका असामयिक निधन हो गया। सिरीश ने महज 39 साल की उम्र में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन

 

श्री रेड्डी ने पोस्ट कर जताया दुख 

सिरीश के निधन की खबर श्री रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साझा की। अभिनेत्री ने एक्स पर सिरीश की एक पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले सिरीश।' सिरीश ने 2007 में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने हैदराबाद के एक आर्य समाज मंदिर में श्रीजा से शादी की। श्रीजा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर सिरीश से शादी की थी। इसके लिए उन्होंने अपना घर भी छोड दिया था।  

विज्ञापन

Deepika Padukone: 'कल्कि 2898 एडी' के भव्य समारोह में पहुंचीं दीपिका पादुकोण, प्रशंसक बोले- 'क्वीन आ गई'

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरीश भारद्वाज का निजी जीवन

शादी के बंधन में बंधने से पहले सिरीश और श्रीजा कोनिडेला चार साल तक रिश्ते में थे। हालांकि, उनकी शादी को जटिलताओं का सामना करना पड़ा। 2011 में श्रीजा ने सिरीश और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। 2014 में उनका तलाक हो गया, जिसके बाद श्रीजा ने अपने परिवार के साथ सुलह कर ली। श्रीजा ने साल 2016 में बिजनेसमैन कल्याण देव से शादी की। दंपति की एक बेटी भी है। सिरीश ने भी दोबारा शादी की थी और राजनीति में प्रवेश किया था। 


Alka Yagnik: अलका याग्निक के साथ आखिर क्या हुआ, बीमारी का कैसे पता चला? पांच सवालों में जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed