फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singing debut song of nargis fakhri habitan bigaad di released

नरगिस फाखरी का सिंगिंग डेब्यू 'हैबिटां बिगाड़ दी' रिलीज

Mon, 26 Jun 2017 04:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 26 Jun 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
singing debut song of nargis fakhri habitan bigaad di released
फिल्म में अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर अलग पहचान हासिल करने वाली नरगिस फाखरी अब सिंगिंग में अपना हाथ आजमाने उतरी है। सिंगर के तौर पर उनका पहला गाना 'हैबिटां बिगाड़ दी' रिलीज किया जा चुका है। यूट्यूब पर गाने को काफी पसंद किया जा रह है।  नरगिस पिछले आठ महीनों से लॉस एंजलिस में थीं। लेकिन अब नरगिस अपने सिंगिंग डेब्यू 'हैबिटां बिगाड़ दी' के साथ वापसी कर रही हैं जो एक इंडो-कैनेडियन सिंगल है। 
विज्ञापन


गाने में पंजाबी कोरस के साथ नरगिस को फैंटसी चिक के रूप में पेश किया गया है। गाने सुनने में तो बढ़िया है लेकिन इसका वीडियो काफी हॉट है। वीडियो को टोरंटो में फिल्माया गया है और इसमें शहर के मशहूर 1800 फीट लंबे कम्यूनिकेशन्स टाॅवर भी नजर आते हैं।
विज्ञापन


मजेदार बात तो ये है कि नरगिस को न तो हिंदी आती है और न पंजाबी। फिर भी उन्होंने इस गाने में सटीकता से इसे बोला है। जाहिर है इसके लिए उन्होंने खूब रिहर्सल की है। पंजाबी नहीं बोल पाने वाली नरगिस ने अपने उच्चारण को सुधारने के लिए काफी मेहनत की। नरगिस ने मेन कोरस लाइन को सही से रिकॉर्ड करने के लिए 100 से ज्यादा रीटेक दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरगिस ने ऐप के जरिए पहले तो हिन्दी सीखना शुरू किया था वहीं अब खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि वो मराठी सीखने की तैयारी कर रही हैं। 

यहां सुनिए गाना-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed