Salman Khan: सलमान ने भतीजे अरहान को दी ब्रेकअप से उबरने की दिलचस्प सलाह, दर्द सहने का अपना तरीका भी किया साझा
Salman Khan: सलमान खान ने हाल ही में अपने भतीजे के साथ एक यूट्यूब चैनल पर बात की। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प बातें बताईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान ने हाल ही में अपने भतीजे अरहान खान के यूट्यूब चैनल ''डंब बिरयानी' पर कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के अनुभव और रिश्तों पर अपने भतीजे को सलाह दी।
ब्रेकअप पर सलमान की दिलचस्प सलाह
सलमान खुद अविवाहित हैं, लेकिन उन्होंने अरहान को टूटे रिश्तों से उबरने के लिए दिलचस्प सलाह दी। सलमान ने कहा कि अगर कभी कोई लड़की अरहान से ब्रेकअप करती है तो उसे अपने आंसू निकालकर जल्दी से आगे बढ़ जाना चाहिए। उन्होंने इसे एक बैन्ड-एड निकालने के जैसे बताया—जल्दी और बिना किसी हिचकिचाहट के। सलमान के मुताबिक ब्रेकअप के बाद कुछ समय के लिए अपनी भावनाओं को अपने भीतर महसूस करना चाहिए, लेकिन बाहर से सामान्य और प्रभावित न दिखने का प्रयास करना चाहिए।
Priyanka Chopra: बारातियों के डांस से लेकर सात फेरे तक, प्रियंका ने साझा किए भाई की शादी के खूबसूरत पल
गलती होने पर दी ये सलाह
सलमान ने यह भी कहा कि अगर कभी गलती हो जाए तो बिना किसी संकोच के उसे स्वीकार करना चाहिए और दिल से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अरहान को यह सलाह दी कि चाहे जो भी मुश्किलें आए अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए किसी भी तरह की कठिनाई से पीछे नहीं हटना चाहिए।
दर्द सहने का तरीका भी किया साझा
सलमान ने यह भी जोर देकर कहा कि अगर किसी रिश्ते में धोखा मिले तो तुरंत उस रिश्ते से बाहर निकलने का साहस दिखाना चाहिए। इसके अलावा सलमान ने दर्द को सहन करने के अपने तरीके को भी साझा किया। उनका कहना था कि वे मानसिक रूप से खुद को इस तरह तैयार कर लेते हैं जैसे वह दर्द छह महीने पुराना हो, जिससे इसका असर कम हो जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही सिकंदर ने में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद के मौकै पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।