फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra Yodha Poster Launched Raashii Khanna Movie teaser Release date Out Karan Johar Shares Video

Yodha Teaser Date: हवा में लॉन्च हुआ 'योद्धा' का पोस्टर, इस दिन जारी होगा सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की टीजर

Thu, 15 Feb 2024 12:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 15 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की आगामी थ्रिलर फिल्म योद्धा का पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है। इसके साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Yodha Poster Launched Raashii Khanna Movie teaser Release date Out Karan Johar Shares Video
योद्धा पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना इन दिनों अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का नया पोस्टर हवा में लॉन्च किया गया है, जिसका वीडियो करण जौहर ने साझा किया है। इसके साथ ही 'योद्धा' के टीजर रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। 


इस दिन रिलीज होगी टीजर
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' के टीजर पर फैंस की निगाहें टिकी हुई है। आज गुरुवार, 15 फरवरी को करण जौहर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें  'योद्धा' के टीजर को हवा में लॉन्च किया गया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए टीजर की तारीख भी बताई है। फिल्म 'योद्धा' का टीजर 19 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। करण ने खुलासा किया कि 'योद्धा' ने 13,000 फीट की ऊंचाई पर पहली हिंदी फिल्म का पोस्टर लॉन्च करके इतिहास रच दिया है। सामने आए वीडियो में टीम पोस्टर लॉन्च करने के लिए दुबई में स्काइडाइविंग करते नजर आ रही है।  
विज्ञापन


Sameer Vidwans Marriage: दूल्हा बने 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक, वैलेंटाइन डे पर लेडी लव संग लिए सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


करण ने वीडियो साझा कर लिखा
करण जौहर द्वारा साझा किए गए वीडियो में टीम हाथ में पोस्टर लेकर फ्लाइट से कूदते हुए दिखाई दे रही हैं। फिल्ममेकर ने अपनी टीम की मदद से 'योद्धा' के पोस्टर को लॉन्च किया। करण ने वीडियो साझा कर लिखा, 'एड्रेनालाईन से भरी सवारी को आपकी स्क्रीन पर 'एयरड्रॉपिंग' करने जैसा पहले कभी नहीं हुआ। योद्धा का टीजर 19 फरवरी को रिलीज होगा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'योद्धा'
सिद्धार्थ ने कहा, 'यह ऊंची उड़ान वाला पोस्टर लॉन्च सिर्फ शुरुआत है और यह वास्तव में आने वाले रोमांचक एक्शन के लिए माहौल तैयार करता है। ज्यादा खुलासा किए बिना मैं कहना चाहूंगा कि योद्धा की रिलीज से पहले दर्शकों को ऐसे और आश्चर्य देखने को मिलेंगे, और मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि प्रशंसक इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।' 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ दिशा पटानी भी नजर आएंगी। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।   

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने आयशा खान को किया प्रपोज? दोनों का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed