फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Siddhant chaturvedi will romance with Wamiqa Gabbi in Vikas Bahl film this role will be of Jaya Bachchan

Vikas Bahl: विकास बहल की फिल्म में वामिका गब्बी के साथ रोमांस फरमाएंगे सिद्धांत, जया बच्चन का होगा ये किरदार!

Thu, 10 Oct 2024 06:04 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 10 Oct 2024 06:04 PM IST
सार

'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके विकास बहल की अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक बिना शीर्षक वाली इस फिल्म में कथित तौर पर सिद्धांत चतुर्वेदी, वामिका गब्बी और अनुभवी अभिनेत्री जया बच्चन मुख्य भूमिका में होंगी। 
 

विज्ञापन
Siddhant chaturvedi will romance with Wamiqa Gabbi in Vikas Bahl film this role will be of Jaya Bachchan
सिद्धांत चतुर्वेदी-जया बच्चन-वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके विकास बहल की अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक बिना शीर्षक वाली इस फिल्म में कथित तौर पर सिद्धांत चतुर्वेदी, वामिका गब्बी और अनुभवी अभिनेत्री जया बच्चन मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म गोवा में सेट है और एक पुराने घर के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक सार्वजनिक गली में बदल जाता है।

विज्ञापन

टी-सीरीज बैनर के तहत होगा फिल्म का निर्माण

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का निर्माण भूषण कुमार द्वारा अपने टी-सीरीज बैनर के तहत किया जा रहा है। बहल के साथ कुमार का यह पहला सहयोग है, जिन्होंने हाल ही में बॉक्स-ऑफिस हिट 'शैतान' में अजय देवगन को निर्देशित किया था। इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी के बीच रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा, जबकि जया बच्चन कथित तौर पर गब्बी की मां की भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन


Singham Again: दशहरे पर लाल किले के रामलीला में टीम के साथ शामिल होंगे अजय देवगन, दहन करेंगे रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धांत चतुर्वेदी की पाइपलाइन में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स

बहल की फिल्म का शूटिंग शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इस साल के अंत तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। यह सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी की उपलब्धता पर निर्भर है, जो वर्तमान में कई फिल्मों में व्यस्त हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी, संजय लीला भंसाली की म्यूजिकल रोमांस 'तुम ही हो' में व्यस्त हैं और फरवरी 2025 में धर्मा प्रोडक्शंस की 'धड़क 2' आने वाली है।


Ratan Tata: अनुपम खेर की कॉमेडी पसंद करते थे रतन टाटा, अभिनेता ने साझा किया लंदन में उनसे मुलाकात का किस्सा

वामिका गब्बी, जया बच्चन का वर्कफ्रंट

विक्रमादित्य मोटवानी की 'जुबली' और डिज्नी+हॉटस्टार के 'ग्रहण' में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वालीं वामिका गब्बी, वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का हिस्सा हैं। वह राज एंड डीके की फंतासी नेटफ्लिक्स सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' की शूटिंग भी फिर से शुरू करेंगी। इस बीच, जया बच्चन को आखिरी बार करण जौहर की रॉमकॉम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed