फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Siddhant Chaturvedi And Pratibha Ranta Confirms They Are Not Part Of Vijay Rashmika Dear Comrade Hindi Remake

‘डियर कॉमरेड’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी और प्रतिभा रांटा? एक्टर्स ने बताई पूरी सच्चाई

Sat, 03 Jan 2026 09:41 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 03 Jan 2026 09:41 AM IST
सार

Dear Comrade Hindi Remake: बॉलीवुड में इन दिनों रीमेक फिल्मों का चलन है। अब चर्चा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हिट फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ का हिंदी रीमेक बनेगा। इसकी कास्टिंग को लेकर भी सिद्धांत चतुर्वेदी और प्रतिभा रांटा का नाम सामने आ रहा है। अब इन खबरों पर दोनों एक्टर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या है सच्चाई…

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi And Pratibha Ranta Confirms They Are Not Part Of Vijay Rashmika Dear Comrade Hindi Remake
सिद्धांत चतुर्वेदी, प्रतिभा रांटा और डियर कॉमरेड फिल्म का सीन - फोटो : इंस्टाग्राम-@siddhantchaturvedi, @pratibha_ranta और सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘गली बॉय’ से सुर्खियों में आए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वी शांताराम’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज है कि सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनेत्री प्रतिभा रांटा के साथ विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। दोनों स्टार्स की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं फैलने लगीं। अब दोनों स्टार्स ने खुद इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। जानिए आखिर सिद्धांत और प्रतिभा ने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन

फिलहाल कोई रीमेक नहीं
सिद्धांत चतुर्वेदी ने सबसे पहले इन अफवाहों पर अपना रुख स्पष्ट किया। ‘डियर कॉमरेड’ में अपनी कास्टिंग की खबरों को खारिज करते हुए सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में अभिनेता ने लिखा, ‘दोस्तों, मैं स्पष्ट कर दूं कि यह सच नहीं है। अब मेरे लिए कोई रीमेक नहीं, हालांकि मैं मूल फिल्म और अभिनेताओं का प्रशंसक हूं, बहुत सारा प्यार और सम्मान। धन्यवाद।’ इस स्टोरी के जरिए सिद्धांत ने इन खबरों पर तो विराम लगाया ही, साथ ही ये भी स्पष्ट कर दिया कि वो फिलहाल अब किसी भी रीमेक फिल्म में काम नहीं करना चाहते।

विज्ञापन


प्रतिभा रांटा के साथ काम करना चाहते हैं सिद्धांत
हालांकि, सिद्धांत ने इस दौरान प्रतिभा रांटा के साथ काम करने की इच्छी भी जताई। अपनी स्टोरी में उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं बेहद प्रतिभाशाली प्रतिभा रांटा के साथ किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना चाहूंगा, जो नई कहानी हो। इसका बेसब्री से इंतजार है।’ जाहिर है कि सिद्धांत किसी रीमेक की बजाय एक नई कहानी पर काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा रांटा ने भी दिया रिएक्शन
सिद्धांत चतुर्वेदी की तरह ही प्रतिभा रांटा ने भी ‘डियर कॉमरेड’ में अपनी कास्टिंग की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन खबरों का खंडन या इनकी पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने अपने नाम पर फैलाई जा ही गलत खबरों पर जरूर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैं सभी मीडिया पेजों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि कृपया किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें।




आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। मेरे साथ काफी समय से ऐसा हो रहा है, कई ऐसे प्रोजेक्ट्स में जिनसे मैं जुड़ी नहीं हूं, जिससे अक्सर अनावश्यक भ्रम पैदा होता है। इस मामले में आपकी समझ, सहयोग और निरंतर समर्थन के लिए मैं वास्तव में आभारी रहूंगी।’ जाहिर है कि प्रतिभा रांटा ने सिद्धांत की तरह साफ तौर से इस बात से इंकार नहीं किया कि वो रीमेक में नजर नहीं आएंगी। बल्कि उन्होंने आधिकारिक घोषणा होने का इंतजार होने की बात कही है।

सिद्धांत आखिरी बार ‘धड़क 2’ में नजर आए थे
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धांत को आखिरी बार ‘धड़क 2’ में देखा गया था। समीक्षकों द्वारा सराही गई ये फिल्म तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ का रीमेक थी। जबकि प्रतिभा रांटा आखिरी बार ‘लापता लेडीज’ में ही नजर आई थीं। अब वो 'द रिवोल्यूशनरीज' नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed