{"_id":"63961706d02b736ddb50e333","slug":"shweta-tripathi-sharma-talks-about-her-golu-role-in-mirzapur-says-it-is-the-most-challenging-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shweta Tripathi: श्वेता के लिए आसान नहीं रहा 'मिर्जापुर' वाली गोलू का रोल, बोलीं- लेनी पड़ी थी काउंसलर की मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shweta Tripathi: श्वेता के लिए आसान नहीं रहा 'मिर्जापुर' वाली गोलू का रोल, बोलीं- लेनी पड़ी थी काउंसलर की मदद
Sun, 11 Dec 2022 11:22 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:22 PM IST
सार
श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि पर्दे पर गोलू के रोल को निभाने से ज्यादा इस किरदार से निकल पाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
श्वेता त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' फेम अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इस वेब सीरीज में उन्होंने गोलू का रोल निभाकर फैंस का दिल जीत लिया। दोनों सीजन में उनका अभिनय फैंस को खूब पसंद आया। अब हाल ही में श्वेता ने 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी की है। काम से फुरसत पाते ही वह गोवा की सैर पर निकल गईं। श्वेता का कहना है कि 'मिर्जापुर' में गोलू का रोल उनके अब तक के करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल है।
विज्ञापन
बता दें कि 'मिर्जापुर' के दो सीजन आ चुके हैं। अब तीसरे पार्ट में अपने रोल को लेकर श्वेता का कहना है, 'मैंने सोचा था कि तीसरे सीजन में इस किरदार को निभाना और इससे बाहर निकल पाना थोड़ा आसान होगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।' श्वेता का कहना है, 'गोलू की लाइफ में कोई अच्छा दिन नहीं है। उसकी जिंदगी में तमाम नेगेटिव फीलिंग्स, बदले की भावना, नफरत आदि हैं। बहुत दर्द होता है उसकी लाइफ में। रियल लाइफ में ऐसा किरदार सामान्य नहीं रह सकता, इसीलिए अपनी अब तक की करियर यात्रा में मुझे गोलू का रोल सबसे चुनौतीपूर्ण लगा है।'
विज्ञापन
Sanjay Dutt: साउथ में दोबारा धमाल मचाने को तैयार संजय दत्त, धनुष की फिल्म में बनेंगे विलेन!
विज्ञापन
श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि पर्दे पर गोलू के रोल को निभाने से ज्यादा इस किरदार से निकल पाना मुश्किल होता है। इसमें काफी वक्त लगता है। श्वेता के मुताबिक, 'यह किरदार मुझे बेहद प्रभावित करता है। एक वक्त ऐसा था कि मैं इसी किरदार की तरह व्यवहार करने लगती थी। मेरी बॉडी लैंग्वेज बदल गई थी। श्वेता से ज्यादा मैं गोलू पुकारे जाने पर रेस्पॉन्स करती थी।'
Surprising Cameos In 2022: इस साल कैमियो रोल से फैंस के दिलों में उतरे ये सितारे, छोटी सी भूमिका से चलाया जादू
श्वेता ने कहा कि इस पूरे परिदृश्य में उन्हें अपने काउंसलर दोस्त की मदद लेनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि 'जब महसूस हुआ कि यह रोल अब बहुत भारी पड़ रहा है। मैं बहुत खोई खोई रहती थी। यहां तक कि जब मैं अपने करीबियों के साथ भी होती थी, तब भी अलग ही होती थी।' श्वेता को यह समझने में काफी वक्त लगा कि कलाकार को प्रोफेशनल वजहों से किसी किरदार में ढलना होता है। लेकिन, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग-अलग हैं।
Moving With Malaika: नोरा ने गुस्से में छोड़ा सेट, करण जौहर ने मलाइका से पूछे पर्सनल सवाल, देखें शो का प्रोमो