Moving With Malaika: नोरा ने गुस्से में छोड़ा सेट, करण जौहर ने मलाइका से पूछे पर्सनल सवाल, देखें शो का प्रोमो
मलाइका अरोड़ा अपने नए शो 'मूविंग विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में वह अपनी जिंदगी के कुछ अनकही बातें भी साझा करती नजर आएंगी। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है।
विस्तार
इस प्रोमो में मलाइका को करण जौहर और बाकी कई सितारों के साथ देखा जा सकता है। प्रोमो वीडियो में करण मलाइका की टांग खींचते और मस्ती भरे सवाल पूछते हुए नजर आते हैं। करण मलाइका से पूछते हैं कि कैसा लगता है जब आपके बॉडी पार्ट्स के बारे चर्चा होती है और खबर बनती है। इस पर मलाइका करण को यह बोलकर चुप करवा देती हैं कि ये उनका शो नहीं है।
तो वही एक दूसरे शॉट वीडियो में मलाइका को डांसर नोरा फतेही और टेरेंस के साथ कुछ चर्चा करते देखा जा सकता है। इस बीच टेरेंस नोरा को डांस करने का ऑफर करते हैं। जिस पर नोरा गुस्सा हो जाती हैं और वहां से चली जाती है। टेरेंस उनको मनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ नहीं होता। नोरा के इस रिएक्शन पर मलाइका बेहद चकित रह जाती हैं।
बाद में मलाइका नोरा पर अपनी राय शेयर करते हुए कहती हैं कि वह कभी गर्म कभी नर्म स्वभाव वाली हैं। उनका मूड स्विंग होता रहता है। मलाइका के नए शो के प्रोमो वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। प्रोमो को देख कर लग रहा है कि शो में काफी कुछ मिर्च मसाला है। और यह जरूर दर्शकों को एंटरटेन करेगा। अब मलाइका के फैंस को इंतजार है इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का।
यह भी पढ़ें: स्पोर्ट्स चैंपियन हैं 'सीआईडी' के 'दया', ऐसे मिला दरवाजे तोड़ने वाले इंस्पेक्टर का किरदार