{"_id":"59804f4e4f1c1bdb7d8b458e","slug":"shruti-rumoured-beau-michael-to-meet-daddy-kamal-haasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शादी कर सकती हैं श्रुति हासन, पापा से मिलवाएंगी ब्वॉयफ्रेंड को","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द शादी कर सकती हैं श्रुति हासन, पापा से मिलवाएंगी ब्वॉयफ्रेंड को
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति हासन इन दिनों ब्रिटिश थिएटर आर्टिस्ट माइकल कोर्सेल को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में श्रुति मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, श्रुति यहां बॉयफ्रेंड माइकल कोर्सेली को रिसीव करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को तिग्मांशु धुलिया की फिल्म यारा की स्क्रीनिंग पर देखा गया था। डेक्कन क्रॉनिकल में छपी खबर के मुताबिक, माइकल इस हफ्ते श्रुति के पापा यानि कमल हासन से मिल सकते हैं।
विज्ञापन
खबर तो ये भी है कि इस दौरान शादी को लेकर भी बातचीत हो सकती है। माइकल भी एक ब्रिटिश एक्टर हैं और दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। खैर इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि क्या सच में श्रुति हासन माइकल को अपना दिल दे बैठी हैं।
विज्ञापन