फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shreyas Talpade wife Deepti shares his health update as he Suffers Heart Attack he is Stable thanks to doctor

Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े की हालत स्थिर, पत्नी दीप्ती ने हेल्थ अपडेट देते हुए जताया डाक्टरों का आभार

Fri, 15 Dec 2023 12:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 15 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गुरुवार को दिल का दौड़ा पड़ा। उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब श्रेयस की पत्नी दीप्ति ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Shreyas Talpade wife Deepti shares his health update as he Suffers Heart Attack he is Stable thanks to doctor
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गुरुवार 14 दिसंबर को दिल का दौड़ा पड़ा। उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। आज शुक्रवार की सुबह श्रेयस की पत्नी दीप्ति ने अभिनेता का स्वास्थ्य अपडेट साझा किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी दी।

विज्ञापन

अभिनेता की हालत स्थिर
दीप्ति ने लिखा, 'मैं हाल ही में मेरे पति के स्वास्थ्य संबंधी संकट के बाद भारी चिंता और शुभकामनाओं के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे सभी को यह बताते हुए राहत मिल रही है कि उनकी हालत अब स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Deepti Shreyas Talpade (@deeptitalpade)


Year Ender: थिएटर छोड़ इस साल सीधा ओटीटी पर रिलीज हुईं ये धांसू फिल्में, लिस्ट में दो भाइयों की मूवीज भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल टीम को कहा शुक्रिया
इस दौरान मेडिकल टीम की असाधारण देखभाल और समय पर प्रतिक्रिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हम उनकी विशेषज्ञता के लिए आभारी हैं। हम अपनी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि उनकी रिकवरी जारी है। आपका अटूट समर्थन हम दोनों के लिए शक्ति का जबर्दस्त स्रोत रहा है।
Kangana Ranaut: संसद में कूद हमला करने वाले सागर शर्मा को कंगना ने बताया 'आतंकवादी', शख्स को कहा- हिंदू विरोधी

विज्ञापन

रास्ते में गिर पड़े थे अभिनेता
श्रेयस तलपड़े ने 14 दिसंबर, गुरुवार को पूरे दिन 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग की। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक थे और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। शूटिंग पर उन्होंने कई एक्शन सीन्स भी शूट किए। शूटिंग खत्म करने के बाद वह घर वापस गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। अभिनेता की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थीं कि वे रास्ते में ही गिर गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई।
Janhvi Kapoor: मां की मौत के बाद आज भी इस बात को लेकर पछताती हैं जान्हवी? बोलीं- सोचती हूं मॉम को कॉल करूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed