Pushpa: मूल फिल्म में नहीं था अल्लू अर्जुन का डायलॉग 'पुष्पा झुकेगा नहीं', श्रेयस तलपड़े का चौंकाने वाला खुलासा
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के फेमस डायलॉग 'पुष्पा झुकेगा नहीं' और 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं' को लोग हर समय अपने प्रयोग में लाते हैं, लेकिन असल में ये फिल्म का हिस्सा नहीं थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकुमार के निर्देशन वाली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हुई। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अल्लू अर्जुन को एक नई पहचान दिलाई। फिल्म ने 'ऊं अंटावा' और 'श्रीवल्ली' जैसे शानदार गाने के साथ कई डायलॉग भी दिए, जैसे 'पुष्पा झुकेगा नहीं' और 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं।' फिल्म के ये डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े हुए रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस डायलॉग को लोग हर समय प्रयोग में लाते हैं, असल में वह 'पुष्पा' की मूल तेलुगू फिल्म का था ही नहीं।
दरअसल, यह डायलॉग फिल्म को हिंदी में डब करते समय बनाया गया था। इस बात का खुलासा अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने किया है, जिन्होंने 'पुष्पा: द राइज' के हिंदी संस्करण में अल्लू अर्जुन की डबिंग की थी। हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि डबिंग के दौरान मूल संवादों पर बहुत सुधार किया गया था।
Suniel Shetty: पिता और बेटी को याद कर भावुक हुए सुनील शेट्टी, बोले- मैं सिर्फ अथिया के लिए जी रहा हूं
यह था असली डायलॉग
श्रेयस ने खुलासा किया कि मूल फिल्म में डबिंग के दौरान शाब्दिक अनुवाद नहीं किए गए थे। अल्लू अर्जुन के पॉपुलर डायलॉग का शाब्दिक अनुवाद 'पुष्पा जाएगा नहीं' था, लेकिन इसे और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए हमने इसे 'पुष्पा झुकेगा नहीं' बनाया और फिर आप सब जानते हैं कि यह डायलॉग कितना पॉपुलर हुआ।
Shahrukh Khan: PAK के जबरा फैन का 'बादशाह' को तोहफा, सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर उकेरी शाहरुख की तस्वीर
फिल्म का हिस्सा नहीं था यह संवाद
वहीं, श्रेयस तलपड़े ने बताया कि फिल्म का एक और आइकॉनिक डायलॉग 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं।' ओरिजिनल फिल्म का हिस्सा नहीं था। हमने डबिंग के दौरान बदलाव किए और एक साल के बाद भी लोग यह डायलॉग बोलते हैं। दरअसल, वास्तव में हमारा उद्देश्य यह था कि शाब्दिक अनुवाद के बजाय हम इसे कुछ इस तरह से सुधारे, जो किरदार के सार को बनाए रखे और ऑडियंस को भी याद रहे।
Salman Khan: 'भाईजान' को धमकी भरा ई-मेल भेजने वाला शख्स गिरफ्तार, कहा था- मूसेवाला की तरह होगा तेरा हाल