फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Walker Murder Case KRK reacts to heinous crime Kamaal R Khan cites Saudi Arabia law

KRK: श्रद्धा मर्डर केस पर कमाल आर खान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- बीच रोड पर खड़ा करके...

Thu, 17 Nov 2022 01:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 01:09 PM IST
सार

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में सोशल मीडिया पर हर कोई आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है अब इस मामले में कमाल आर खान ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Shraddha Walker Murder Case KRK reacts to heinous crime Kamaal R Khan cites Saudi Arabia law
श्रद्धा हत्याकांड में केआरके की प्रतिक्रिया - फोटो : social media

विस्तार

श्रद्धा वालकर की निर्मम हत्या की खबर ने सभी को सकते में ला दिया है। इस मामले में लोग आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। आम इंसान से लेकर सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहे हैं। अब कमाल आर खान ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सऊदी अरब में दी जाने वाली सजा का हवाला दिया है।

विज्ञापन

 

Riya Sen: कौन हैं रिया सेन, जो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आईं नजर

विज्ञापन

सऊदी अरब के कानून का दिया हवाला
श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर केआरके ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- "सऊदी अरेबिया में आफताब अमीन पूनावाला जैसे अपराधियों की सजा ये है, कि उसके बीच रोड पर खड़ा किया जाता है और पब्लिक तब तक पत्थर मारती है, जब तक वो मरता नहीं है, इसलिए वहां ऐसा कोई नहीं करता है"। केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कई उनकी बात से सहमत दिखे तो कई का कहना है कि सऊदी अरब में शरिया कानून है और भारत एक सेक्युलर देश है।


 

Meenakshi Sheshadri: 'डकैत' में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि का था किसिंग सीन, बोलीं- वह बहुत प्रोफेशनल थे...

आरोपी आफताब को श्रद्धा के शव के टुकड़े करने का कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उसका कहना है कि उसने अपने बचाव के लिए शव के टुकड़े किए थे। पुलिस इस मामले में तेजी से तलाश में जुड़ी है और आफताब पूनावाला को अदालत में पेश किया जाएगा साथ ही आरोपी की रिमांड बढ़वाई जाएगी ताकि उसके खिलाफ सभी जरूरी सबूत एकत्रित किए जा सकें।
 

Elli Avrram: इवेंट में एली अवराम की ड्रेस देख उड़े लोगों के होश, ट्रोल करते हुए बोले- उर्फी करती तो...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed