{"_id":"598bdebf4f1c1baa7e8b4783","slug":"shraddha-kapoor-starrer-haseena-parkar-gets-a-new-release-date-now-clash-with-sanjay-dutt-bhoomi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आगे बढ़ी 'हसीना पार्कर' की रिलीज डेट, अब 'भूमि' से होगी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर आगे बढ़ी 'हसीना पार्कर' की रिलीज डेट, अब 'भूमि' से होगी टक्कर
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
हसीना पार्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'हसीना पार्कर' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। लगता है कि ये इंतजार अभी और लंबा चलेगा क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जो आगे बढ़ा दी है।
पढ़ें: श्रद्धा एक और बड़ी फिल्म में बनेंगी हीरोइन, करेंगी इस एक्टर संग रोमांस
'हसीना पार्कर' 18 अगस्त को रिलीज हो रही थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 22 सितंबर कर दी गई है। 22 सितंबर को ही संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का कारण फिल्म से जुड़े किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो जाना बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक फिल्म की रिलीज से पहले कुछ काम किया जाना बाकि था, इसलिए मेकर्स ने कोई रिस्क न लेते हुए रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। फिल्म की डेट रिवील करते हुए श्रद्धा ने फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया जो नई रिलीज डेट के साथ दोबारा रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
वैसे ये पहली बार नहीं है जब 'हसीना पार्कर' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई हो। पहले फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसी दिन रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की 'जग्गा जासूस' भी रिलीज हो रही थी। इसी कारण मेकर्स ने रिलीज डेट 18 अगस्त कर दी थी। इसी दिन कृति सैनन की 'बरेली की बर्फी' और हुमा कुरैशी की 'पार्टिशन: 1947' भी रिलीज हो रही है। अब 18 अगस्त को तीन फिल्मों की जगह केवल दो ही फिल्में रिलीज हो रही है।
'हसीना' पार्कर को अपूर्व लखारिया ने डायरेक्ट किया है। श्रद्धा ने फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर का रोल निभाया है। वहीं अंकुर भाटिया ने इस फिल्म में उनके पति इब्राहिम पार्कर का रोल निभाया है। इब्राहिम पार्कर वही शख्स हैं जिसकी मौत ने हसीना को जुर्म की काली दुनिया में खींच लिया था।

Mark your calendars for ‘Aapa’. Haseena Parkar releases on September 22 now. ❤ #HaseenaTrailer https://t.co/w48ojrMg8Z
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) August 9, 2017