Rowdy Rathore 2: अगले साल शुरू होगी 'राउडी राठौर 2' की शूटिंग, लेखक के.वी विजयेंद्र प्रसाद ने की पुष्टि
'राउडी राठौर' की रिलीज के नौ साल बाद, निर्माता एक्शन ड्रामा का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2012 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘राउडी राठौर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2006 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'विक्रमर्कुडु' की आधिकारिक रीमेक थी। अब नौ साल बाद, फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई है। तेलगु फिल्म के लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है।
2022 में शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट के अनुसार, ‘राउडी राठौर 2’ की शूटिंग बीते साल यानी 2020 में शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना माहामारी के बढ़ते मामलों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि अगले साल 2022 के अंत में सीक्वल की शूटिंग शुरू हो सकती है। लेखक विजयेंद्र प्रसाद बताते हैं कि मैं वर्तमान में ‘राउडी राठौर 2’ की पटकथा लिख रहा हूं। भंसाली साहब (निर्माता संजय लीला भंसाली) ने सीक्वल लिखने के लिए मुझसे संपर्क किया। मुझे जल्द ही स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए कहा गया है।"
अक्षय कुमार, सोनाक्षी आएंगे नजर
लेखक ने खुलासा किया कि सीक्वल में भी सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार ही पारो और शिवा का रोल निभाएंगे। हालांकि इस फिल्म में प्रीक्वल की कहानी को कंटिन्यू नहीं किया जाएगा। ‘राउडी राठौर 2’ में मुख्य किरदार शिव और पारो हो सकते हैं, लेकिन कहानी वहां से शुरू नहीं होगी जहां राउडी राठौर का निधन हुआ था। इस फिल्म की कहानी अलग होगी। स्क्रिप्ट अगले कुछ महीनों में तैयार हो जाएगी, और फिल्म 2022 के अंत में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
जल्द आएगा 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वेल
हाल ही में सलमान खान ने 'आरआरआर' के कार्यक्रम में अपनी 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वेल की घोषणा की है। इस फिल्म की कहानी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी। रिपोर्ट के अनुसार, जब लेखक को 'बजरंगी भाईजान 2' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं बजरंगी भाईजान पर कुछ नहीं कह सकता, इसके बारे में सलमान भाई बताएंगे।" यहां तक कि निर्देशक कबीर खान ने कहा कि कोई मूल विचार या स्क्रिप्ट तैयार नहीं है।