फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shiv Thakare welcomes police ganpati bappa with 50 policeman dancing for ganesh chaturthi 2023

Shiv Thakare: ढोल-नगाड़ों के साथ शिव ठाकरे घर लाए 'वर्दी वाले बाप्पा', जश्न में शामिल हुए 50 पुलिसकर्मी

Mon, 18 Sep 2023 09:47 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 18 Sep 2023 09:47 AM IST
सार

बॉलीवुड के कई स्टार्स हर बार गणपति बप्पा का उत्सव गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाते हैं। साथ ही घर पर बप्पा को लाने की शुरुआत हो गई है। 

विज्ञापन
Shiv Thakare welcomes police ganpati bappa with 50 policeman dancing for ganesh chaturthi 2023
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के कई स्टार्स हर बार गणपति बप्पा का उत्सव गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाते हैं। साथ ही घर पर बप्पा को लाने की शुरुआत हो गई है। जहां शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ गणपति बप्पा को घर लाईं, वहीं शिव ठाकरे ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया लेकिन अलग अंदाज में चलिए आपको बताते हैं...

विज्ञापन

दरअसल शिव ठाकरे इस बार पुलिस की वर्दी पहने हुए गणपति बप्पा को घर लाए। उन्होंने ऐसा करके मुंबई पुलिस को ट्रिब्यूट दिया, जो दिन-रात सेवा में लगी रहती है। शिव ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें उन्होंने दिखाया है कि पुलिस की थीम वाले गणपति बप्पा को वह कितनी धूमधाम से घर लेकर आए। साथ में 50 पुलिसकर्मी भी थे, जिन्होंने जश्न में भाग लिया और खूब नाचे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shiv Thakare welcomes police ganpati bappa with 50 policeman dancing for ganesh chaturthi 2023
गणपति बप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

शिव ठाकरे ने जिस तरह से मुंबई पुलिस को ट्रिब्यूट दिया है, उसे देख फैंस फिदा हो गए हैं, और तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने इस ओर भी इशारा किया कि कैसे शिव ठाकरे 2022 में भी कुछ इसी तरह के गणपति बप्पा लेकर आए थे। तब उनके हाथ में फोन था। ऐसा करके उन्होंने साइबर क्राइम के प्रति जागरुकता फैलाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

बता दें कि, शिव ठाकरे ने 'रोडीज' से शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें देशभर में पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस 16' से मिली। हाल ही वह स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' और कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आए।

यह भी पढ़ें: कभी पेट्रोल पंप पर बेची कॉफी, शबाना आजमी ने संघर्ष पथ पर चलकर जीत की हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed