फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa shetty come back film announce next month

अगले महीने होगा शिल्पा की कमबैक फिल्म का एलान, एक साथ दो फिल्मों के लिए भरी हामी

Fri, 26 Jul 2019 08:17 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty come back film announce next month
shilpa shetty
12 साल बाद बड़े परदे पर वापसी के लिए तैयार शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म का एलान अगले हफ्ते करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ यूरोप में छुट्टियां बिती रहीं शिल्पा ने इस फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी है। 
विज्ञापन


इसके अलावा शिल्पा को एक और फिल्म भी ऑफर हुई है जिसमें वह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों में वापसी को लेकर पिछले महीने ही बात की थी लेकिन तब ये तय नहीं हो पाया था कि ये फिल्में कौन सी हैं। शिल्पा ने जिस पहली फिल्म के लिए हां की है उसे मशहूर म्यूजिक कंपनी टिप्स बना रही है।
विज्ञापन


 फिल्म में दिलजीत दोसांझ और यामी गौतम के अलाव दिव्येंदु शर्मा और गिरीश कुलकर्णी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में शिल्पा शेट्टी का बतौर लेखक अहम किरदार है और कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए उनके किरदार को काफी अच्छे तरीके से विकसित किया गया है। लेकिन, शिल्पा जिस फिल्म को अपनी असली कमबैक फिल्म मानती हैं, वह ये फिल्म नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दूसरी फिल्म के बारे में शिल्पा अभी किसी से ज्यादा कुछ बात कर नहीं रही हैं। लेकिन, अमर उजाला को मिला जानकारी के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट वह सुन चुकी हैं और इस पर काम आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने रजामंदी भी दे दी है। 


इस फिल्म में शिल्पा का लीड किरदार है। इस फिल्म का एलान धमाकेदार तरीके से करने के लिए फिल्म से जुड़े लोगों ने इसकी तैयारियां मुंबई में शुरू कर दी हैं, शिल्पा के अगले हफ्ते मुंबई लौटने के बाद इस एलान की तारीख तय की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed