फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shershaah  actor Sidharth Malhotra attends Maa Bharti Ke Sapoot web portal launch ceremony

Sidharth Malhotra: 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट लॉन्च में शामिल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, सेना के लिए कही ये बात

Sat, 15 Oct 2022 01:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 01:07 PM IST
सार

  • बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा 'मां भारती के सपूत' वेब पोर्टल लॉन्च समारोह में शामिल हुए।
  • 'मां भारती के सपूत' वेब पोर्टल लॉन्च समारोह नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित किया गया था।
  • इस समारोह में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भारतीय सेना के प्रति अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
Shershaah  actor Sidharth Malhotra attends Maa Bharti Ke Sapoot web portal launch ceremony
मां भारती के सपूत समारोह में सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में सरकार के द्वारा हाल ही में 'मां भारती के सपूत' नाम से वेब पोर्टल लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शिरकत की और इस दौरान अभिनेता ने एक सेना परिवार से आने कीअपनी बचपन की यादों के साथ-साथ विक्रम बत्रा की यात्रा को पर्दे पर दर्शाने के अपने हालिया अनुभव का साझा किया। गौरतलब है कि एक्टर सिद्धार्थ ने फिल्म शेरशाह में कैप्टन बत्रा का किरदार अदा किया था और वह खुद भी एक सैनिक परिवार से आते हैं।

विज्ञापन

भारतीय सशस्त्र बल दुनिया में सर्वश्रेष्ठ- सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने समारोह में बात करते हुए कहा कि भारतीय सशस्त्र बल दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं और यही वजह है कि हम अपनी स्वतंत्रता और लोकतंत्र का आनंद ले पाते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल के बारे में भी बताया और प्रत्येक भारतीय से सैन्य अभियानों के दौरान ड्यूटी के दौरान मारे गए या गंभीर रूप से घायल सैनिकों के परिवारों का समर्थन करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 'मां भारती के सपूत' वेब पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
'मां भारती के सपूत' लॉन्च समारोह का शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। बता दें कि यह एक त्रि-सेवा कोष है, जिसका उपयोग देश की तीनों सेनाओं के उन सैनिकों के परिवारों को तत्काल सेवा उपलब्ध करवाने के लिए किया जाता है, जो सैन्य अभियानों के तहत अपना बलिदान देते हैं या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इस वेबसाइट के लॉन्च का उद्देश्य फंड की प्रक्रिया को सुगम बनाना है ताकि लोग सीधे ऑनलाइन फंड में योगदान दे सकें। यहां तक की किसी भी व्यक्ति द्वारा सेना के लिए दिए गए फंड योगदान का प्रमाण पत्र भी इस वेबसाइट के जरिए आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed