फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sheezan Khan enjoying quality time with family shafaq naaz shared their photos after bail

Sheezan Khan: जेल से निकलने के बाद फैमिली के साथ एन्जॉय करते दिखे शीजान, होली सेलिब्रेशन की तस्वीर आई सामने

Tue, 07 Mar 2023 12:06 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 07 Mar 2023 12:06 PM IST
सार

जेल से निकलने के बाद शीजान अपनी फैमिली के पास पहुंचकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। शीजान की बहन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें शीजान अपनी फैमिली के साथ देखे जा सकते हैं। फोटो में सभी एक साथ काफी खुश दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Sheezan Khan enjoying quality time with family shafaq naaz shared their photos after bail
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

70 दिन जेल में बिताने के बाद 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' के लीड एक्टर शीजान खान अब अपने परिवार को समय दे रहे हैं। एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले में शीजान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया था। 69 दिन के बाद मुंबई के वसई कोर्ट से शीजान को जमानत मिली। जमानत पर बाहर आने के बाद शीजान अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है।

विज्ञापन

होली के मौके पर शीजान की बहन शफक नाज ने ये फोटो शेयर की है। जिसमें शीजान अपने मम्मी-पापा, भाई और बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। शीजान ने ब्लू कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की पेंट पहनी है। फोटो में सभी मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए शफक नाज ने लिखा, 'शुकरान सुकून। जिस किस ने भी हमें सपोर्ट किया और हमारे लिए प्रार्थना की उन सभी का धन्यवाद।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shafaqq Naaz (@shafaqnaaz777)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sheezan Khan enjoying quality time with family shafaq naaz shared their photos after bail
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान खान को जेल में इसलिए जाना पड़ा क्योंकि उनपर आरोप था कि उन्होंने तुनिशा शर्मा को सुसाइड करने के लिए उकसाया था। तुनिशा ने पिछले साल 24 दिसंबर को अली बाबा के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद शीजान को उसी दिन मुंबई पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया था। उसके बाद से ही शीजान जेल में बंद थे। इस बीच शीजान पर कई तरह के आरोप भी लगे और कई खुलासे भी हुए। जेल में बंद रहने के दौरान शीजान ने कई बार जमानत याचिका दायर की, जो खारिज होती रहीं। लेकिन आखिरकार अब उन्हें जमानत मिल गई है।

विज्ञापन

अली बाबा में काम कर चुके शीजान और तुनिशा एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। दोनों का रिश्ता कई महीनों तक चला। बताया जाता है कि जब तुनिशा ने सुसाइड किया तो उससे 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। तुनिशा की मां ने बताया कि ब्रेकअप हो जाने की वजह से वह परेशान रहती थी। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

यह भी पढ़ें:  राधिका पंडित ने अभिनय से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बनाई पहचान, दे चुकी हैं कई सुपरहिट फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed