{"_id":"5dc3f3d58ebc3e5b3e14e130","slug":"shashi-tharoor-turns-stand-up-comedian-actress-tapsee-and-richa-crack-jokes-with-bhuvan-bam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि थरूर बने स्टैंड अप कॉमेडियन, भुवन बाम के साथ टक्कर देने आईं तापसी पन्नू और और ऋचा चड्ढा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शशि थरूर बने स्टैंड अप कॉमेडियन, भुवन बाम के साथ टक्कर देने आईं तापसी पन्नू और और ऋचा चड्ढा
Thu, 07 Nov 2019 04:45 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 07 Nov 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
रिचा चड्ढा, तापसी पन्नू, भुवन बाम, शशि थरूर, विशाल डडलानी
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल की दुनिया में इन दिनों पूरे विश्व में जो चीज सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रही है, वह है कॉमेडी। लोग यूट्यूब पर, फेसबुक पर और यहां तक कि ओटीटी पर भी कॉमेडी सीरीज या कॉमेडी वीडियोज सबसे ज्यादा देख रहे हैं और कॉमेडी के इस मोह से मशहूर कांग्रेस नेता शशि थरूर भी खुद को नहीं बचा पाए हैं। शशि थरूर जल्द ही प्राइम वीडियो ओटीटी पर स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
प्राइम वीडियो की नई कॉमेडी सीरीज वन माइक स्टैंड जल्द रिलीज होने वाली है। इस सीरीज की खासियत ये है कि इसमें समाज के अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को स्टैंड अप कॉमेडी करने का मौका दिया जाएगा। इस लिस्ट में सबसे अहम नाम शशि थरूर का है। उनके अलावा इस सीरीज में मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम, संगीतकार विशाल डडलानी और तापसी पन्नू व ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियां भी स्टैंड अप कॉमेडी करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
इन मशहूर शख्सियतों को कॉमेडी का ज्ञान देने के लिए जिन मशहूर लोगों को बतौर कोच सीरीज में शामिल किया गया है उनमें सबसे पहला नाम है जाकिर खान का, उनके अलावा इस सीरीज में कुणाल कामरा, अंगद रानयाल, रोहन जोशी और आशीष शाक्य भी बतौर कोच कॉमेडी का ज्ञान देते नजर आएंगे। शो के होस्ट हैं सपन वर्मा।
विज्ञापन
सीरीज का पहला ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया जिसमें ये सारी मशहूर शख्सीयतें कॉमेडी के अपने अपने अलग अंदाज के साथ नजर आ रहे हैं और तापसी पन्नू अपनी एक फैन का सेल्फी किस्सा बयान करती दिख रही हैं। कॉमेडी के मामले में प्राइम वीडियो पहले भी हिंदुस्तानी कलाकारों के साथ काफी प्रयोग कर चुका है। स्टैंड अप कॉमेडी के रियलटी शोज भी इस ओटीटी पर हाल के दिनों में काफी लोकप्रिय हुए हैं। लेकिन, राजनीतिज्ञों, अभिनेत्रियों और किसी संगीतकार के साथ स्टैंड अप कॉमेडी का अपनी तरह का ये पहला प्रयोग है।
पढ़ें: बॉलीवुड फिल्मों की गलतियां देख आप भी रह जाएंगे हैरान, 'रॉकस्टार' में तो खबर ही गलत छपी थी
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन