सिविल इंजीनियर बनना चाहती थीं शरवरी, एक सवाल ने बदल दी पूरी जिंदगी; ऐसे रखा फिल्मों की दुनिया में कदम
Sharvari: शरवरी आज बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार्स में गिनी जाती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह कभी एक्ट्रेस नहीं बल्कि सिविल इंजीनियर बनना चाहती थीं। हाल ही में एक बातचीत में शरवरी ने अपने करियर और सपनों को लेकर दिलचस्प खुलासा किया।
विस्तार
शरवरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म में वेदांग रैना के साथ नजर आने वाली हैं और फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें एक्टिंग वर्कशॉप्स काफी पसंद थीं, लेकिन उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।
सिविल इंजीनियर बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 11वीं में साइंस स्ट्रीम ली थी क्योंकि उनका सपना सिविल इंजीनियर बनने का था। उनके पिता बिल्डर हैं और मां इंटीरियर डिजाइनर और आर्किटेक्ट, इसलिए उन्हें लगा कि वही रास्ता उनके लिए सही रहेगा।
शरवरी ने कहा, ‘मैंने कभी अपने पैरेंट्स को एक्टिंग के लिए मनाने की कोशिश नहीं की, क्योंकि वो हमेशा मेरे सपनों के साथ खड़े रहे। कॉलेज के दौरान मैंने एक टैलेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और उसे जीतने के बाद मुझे ऑडिशन मिलने शुरू हो गए।’
हालांकि शुरुआत में उन्होंने इसे सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट की तरह लिया, लेकिन उनके माता-पिता ने एक्टिंग के लिए उनका जुनून महसूस कर लिया था। शरवरी ने बताया, ‘एक दिन मेरे पैरेंट्स ने मुझसे पूछा कि क्या तुम एक्ट्रेस बनना चाहती हो?
ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन ने शेयर की फ्रांस के एक खास पेड़ की तस्वीर, सबा आजाद के साथ पोज देते नजर आए पिंकी और राकेश रोशन
उस पल सबकुछ बदल गया। मैंने कभी खुद से भी यह बात खुलकर नहीं कही थी, लेकिन जब उन्होंने पहली बार इसे जोर से कहा, तब मुझे हिम्मत मिली। मैं हर रात यह सपना देखती थी, लेकिन खुद से भी स्वीकार नहीं कर पाती थी।’ शरवरी ने कहा कि उस सवाल के जवाब में उन्होंने सिर्फ ‘हां’ कहा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शरवरी ने साल 2024 की फिल्म ‘मुंजया’ से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। आने वाले समय में वह इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ की फिल्म में नजर आएंगी। साथ ही वे आने वाले समय में सूरज बड़जात्या और आदित्य चोपड़ा जैसे बड़े फिल्ममेकर्स की फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।