{"_id":"64b8cba69d6d9e3cb80afa49","slug":"shanaya-kapoor-to-make-her-ott-debut-with-karan-johars-student-of-the-year-3-report-2023-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SOTY 3: मोहनलाल के बाद अब इस स्टारकिड पर मेहरबान हुए करण जौहर, वेब सीरीज में दिया बड़ा मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SOTY 3: मोहनलाल के बाद अब इस स्टारकिड पर मेहरबान हुए करण जौहर, वेब सीरीज में दिया बड़ा मौका
Thu, 20 Jul 2023 11:24 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:24 AM IST
सार
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर जल्द ही हाई-स्कूल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का तीसरा पार्ट लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं, इस बीच खबर है कि वह जल्द ही हाई-स्कूल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का तीसरा पार्ट लेकर आ सकते हैं। साल 2012 में आई फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था, जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना डेब्यू किया था। वहीं, साल 2019 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर बी-टाउन के स्टारकिड्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, अब फिल्म के तीसरे पार्ट में करण एक नई स्टार किड को इंडस्ट्री में लॉन्च करने के लिए तैयार है। वहीं, एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' एक फिल्म नहीं, बल्कि वेब सीरीज होगी। रिपोर्ट की मानें तो, करण जौहर डिज्नी+हॉटस्टार के साथ मिलकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को एक वेब सीरीज में बदलने वाले हैं, जो ओटीटी पर रिलीज होगी। इस सीरीज में शनाया कपूर नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि शनाया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखेंगी।
Ameesha Patel: अमीषा पटेल का यू-टर्न, 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर आरोप के बाद लुटाया प्यार
Ameesha Patel: अमीषा पटेल का यू-टर्न, 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर आरोप के बाद लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन
शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शनाया कपूर साउथ के जाने-माने अभिनेता मोहनलाल की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म 'वृषभ' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हैं। खबरों की माने तो, इन दिनों इस सीरीज की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट के पूरा हो जाने के बाद इसी साल वेब सीरीज के प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा इस साल के अंत तक शूटिंग भी शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Throwback Thursday: जब रणवीर सिंह ने खिलजी का रोल करने से कर दिया इनकार, भंसाली की एक बात से तुरंत हो गए तैयार
यह भी पढ़ें- Throwback Thursday: जब रणवीर सिंह ने खिलजी का रोल करने से कर दिया इनकार, भंसाली की एक बात से तुरंत हो गए तैयार