फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan will do film next year along with directors Rajkumar Hirani Raj and DK

शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी, इस बड़े निर्देशक के साथ करेंगे फिल्म

Sun, 29 Dec 2019 01:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 29 Dec 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan will do film next year along with directors Rajkumar Hirani Raj and DK
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख के प्रसंशकों के लिए एक अच्छी खबर है। अगले साल शाहरुख एटली कुमार, राज एंड डीके और राजकुमार हिरानी जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ अपनी अगली फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम और जॉनर अभी तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 

विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, शाहरुख ने फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म के लिए हां कर दी है। फिलहाल इस फिल्म का नाम, शैली और बाकी के कलाकार अभी तय नहीं हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2020 में अप्रैल-मई के दौरान शुरू होने की संभावना है। फिल्म के निर्माता इस फिल्म को साल 2021 में रिलीज करने की उम्मीद कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Trending Videos

Shahrukh Khan will do film next year along with directors Rajkumar Hirani Raj and DK
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कुछ समय पहले खबरों के गलियारों में यह बात तेजी से फैल रही थी कि शाहरुख खान अपनी पिछली कुछ फिल्मों की विफलता से खौफजदा हो गए हैं, जिसके चलते वह अपनी किसी भी नई फिल्म की शुरुआत करने से कतरा रहे हैं। जीरो, जब हैरी मेट सेजल, फैन जैसी कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस और समीक्षकों द्वारा नकारे जाने से शाहरुख की हिम्मत टूट गई है। इसलिए 2018 कि फिल्म जीरो के बाद से उन्होंने अपनी कोई भी नई फिल्म का एलान नहीं किया है। ऐसे में इस नई फिल्म की खबरें उनके चाहने वालों के लिए बेशक एक बड़ी खुशखबरी ही होगी। हालांकि शाहरुख खान ने इस फिल्म को लेकर अपनी तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

विज्ञापन

Shahrukh Khan will do film next year along with directors Rajkumar Hirani Raj and DK
Rajkumar Hirani - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

संजू, पीके, 3 इडियट्स जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में करने वाले राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की ये पहली फिल्म होगी। यह किस शैली की फिल्म होगी? इसके बारे में तो अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन दोनों का पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आना दर्शकों से मनोरंजन का वादा जरूर करता है।

अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने की डिंपल से शादी, जलाने के लिए घर के सामने से निकाली थी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed