कुछ हुआ ही नहीं तो शाहरुख ने क्यों दी सफाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान के रैप सिंगर यो यो हनी सिंह को थप्पड़ मारने की खबरों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि हनी सिंह बीमार हैं, इसलिए उनके साथ बातचीत नहीं हो पाई है। शाहरुख ने यह भी कहा कि वह जल्द ही कॉल करके उनका हाल-चाल भी लेंगे।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाहरुख ने हनी सिंह को थप्पड़ मारा था और तब से ही वह लाइम लाइट से गायब हैं। हालांकि, कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि पारिवारिक झगड़े की वजह से वह लोगों के सामने नहीं आ रहे हैं और वह चंडीगढ़ के रिहैब सेंटर में हैं।
क्या हुआ रैप सिंगर यो यो हनी सिंह को?
शाहरुख खान के हनी सिंह को थप्पड़ मारने की खबरें पिछले कई हफ्तों से चर्चा में हैं। लेकिन शाहरुख ने अभी तक इन पर कुछ कहा नहीं था। लेकिन शाहरुख खान ने अपनी सफाई देकर पूरी तस्वीर साफ कर दी है।
उन्होंने कहा है कि 'मुझे उम्मीद है वह जल्द ठीक हो जाएंगे। मैं उन्हें जल्द ही कॉल करूंगा। मैं बहुत सोशल नहीं हूं, इसलिए मैं संपर्क में नहीं रह पाता। मैं उनके संपर्क में रहता हूं जिनके साथ उस समय काम कर रहा होता हूं। गौरतलब है कि हनी सिंह ने शाहरुख के साथ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के गाने ‘लुंगी डांस’ में काम किया था।