फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan’s Father-in-Law Passes Away

ससुर का निधन, सबकुछ छोड़ दिल्ली भागे शाहरुख

Thu, 03 Mar 2016 01:17 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan’s Father-in-Law Passes Away

लोगों को उस समय अचंभा हुआ जब अचानक सुपरस्टार शाहरुख खान अपने सारे काम छोड़कर भागमभाग मचाने लगे और दिल्ली के लिए निकल पड़े। थोड़ी अपाधपी के बाद पता चला कि शाहरुख के ससुर यानि गौरी खान की पिता कर्नल रमेश चंद्र छिब्बर का निधन हो गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में मंगलवार रात शाहरुख खान के ससुर कर्नल रमेश चंद्र छिब्बर ने आखिरी सांसें लीं। इसका पता चलते ही गौरी खान रातोरात दिल्ली भाग आईं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह लोधी श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के मुताबिक जब शाहरुख को इसकी खबर लगी तब शाहरुख अपने नये प्रोजेक्ट गौरी शिंदे की फिल्म के संबंध में कुछ काम कर रहे थे। अगली स्लाइड में जानिए, शाहरुख की ससुराल में अब कौन-कौन बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और कौन-कौन है शाहरुख की ससुराल में

Shahrukh Khan’s Father-in-Law Passes Away

शाहरुख की ससुराल होशियारपुर जिले के पट्टी गांव में हैं। लेकिन उनके ससुर 1970 में सविता छिब्बर से शादी करने के बाद से दिल्ली में ही रहने ले थे। रमेश को सविता से दो बच्चे हैं, गौरी खान और विक्रांत छिब्बर।

ससुर रमेश छिब्बर की मौत के बाद अब शाहरुख की ससुराल में सास सविता छिब्बर, साले विक्रांत छिब्बर और उनकी पत्नी व बच्चे हैं। बुधवार को उनके ससुर का अंतिम संस्कार के बाद शाहरुख के यहां और दिनों तक रुकने की आशा है।

शाहरुख इन दिनों डायरेक्टर मनीष शर्मा की 'फैन' और गौरी शिंदे की अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा, राहुल ढोलकिया के डायरेक्शन में बन रही उनकी फिल्म 'रईस' की शूटिंग भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed