फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan REVEALS that he is scared of RIDES and Scraped Aishwarya Rai's Hands at Film Shoot

जब इस वजह से शाहरुख खान ने नोच डाले थे ऐश्वर्या राय के हाथ, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Wed, 31 Mar 2021 05:03 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 31 Mar 2021 05:03 PM IST
सार

  • शाहरुख खान ने खुलासा किया कि उन्हें झूले से डर लगता है।
  • इसी फोबिया की वजह से शूटिंग के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय के हाथ नोच डाले थे।
  • शाहरुख और ऐश्वर्या ने फिल्म देवदास में झूले पर बैठकर एक सीन शूट किया था।

विज्ञापन
Shahrukh Khan REVEALS that he is scared of RIDES and Scraped Aishwarya Rai's Hands at Film Shoot
ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुनने में अटपटा जरूर लगेगा मगर हां बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान भी एक मामूली सी चीज से डरते हैं। अभिनेता आज भी उस घटना को नहीं भूल पाए हैं जब इसी डर की वजह से एक फिल्म में साथ काम कर रहीं ऐश्वर्या राय के हाथ को उन्होंने नोंच डाला था। आइए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में...

विज्ञापन


दरअसल, यह बात साल 2002 की है जब शाहरुख संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में काम कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ के साथ काम कर रहे थे। लेकिन यह किस्सा शाहरुख ने कपिल शर्मा शो में तब सुनाया जब वो आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म डियर जिंदगी के प्रमोशन के लिए आए थे। शो के दौरान कपिल ने जब शाहरुख से पूछा कि उन्हें किन किन चीजों से डर लगता है तो उन्होंने जवाब दिया, 'आपको यकीन भी नहीं होगा, मुझे बहुत अजीब-अजीब चीजों से डर लगता है। इतना डर लगता है कि मैं रोने ही न लग जाऊं। एक फिल्म का सीन था जिसमें मेरे साथ जो अभिनेत्री काम कर रही थीं, उस सीन में मैंने उनका हाथ नोच डाला था।
विज्ञापन


शाहरुख आगे बताते हैं, 'जो झूला होता है ना, मुझे उससे बहुत डर लगता है। मैं उसपर बैठ ही नहीं सकता। मैं अभी बात भी कर रहा हूं तो मुझे डर लग रहा है। वह 'देवदास' का सीन है।' शाहरुख आगे बताते हैं कि उस पूरे सीन के शूट के दौरान उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी और संजय लीला भंसाली बार-बार वही सीन शूट कर रहे थे। ऐसे दूर से झूला आ रहा था वो भी पानी के ऊपर और उस वक्त मैंने बेचारी ऐश्वर्या का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था और अच्छी तरह से नोंच डाला था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म 'देवदास' साल 2002 में आई थी। जिसमें शाहरुख देवदास के रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन पारो के रोल में और माधुरी दीक्षित चंद्रमुखी के किरदार में नजर आई थीं। 'देवदास' सुपरहिट रही थी और इसे तब भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed