फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan made son Aryan Khan run inside video of Mannat went viral

Throwback Video: जब मन्नत के अंदर शाहरुख खान ने लगवाई बेटे आर्यन से दौड़, इंटरनेट पर छाया 14 साल पुराना वीडियो

Sun, 19 Mar 2023 12:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 19 Mar 2023 12:59 PM IST
सार

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' का 14 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में एसआरके, बेटे आर्यन से दौड़ लगवाते नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Shahrukh Khan made son Aryan Khan run inside video of Mannat went viral
शाहरुख-आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'किंग' शाहरुख खान का कोई मुकाबला नहीं है। एक्टर ने चार साल बाद पर्दे पर फिल्म 'पठान' के साथ वापसी करते हुए सबको पीछ़े छोड़ दिया है। वहीं, एसआरके अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिससे जुड़े कई वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। इसके उलट शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' से जुड़ा एक वीडियो भी काफी लाइमलाइट बटोर रहा है, जिसमें शाहरुख बेटे आर्यन से रनिंग कराते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' का यह इनसाइड वीडियो साल 2009 का है। इस क्लिप में आर्यन खान छोटे हैं। वहीं, शाहरुख घर की बाउंड्री के अंदर कभी बेटे के शू लैश बांधते, तो कभी आर्यन को स्ट्रैचिंग कराते नजर आ रहे हैं। आर्यन भी पूरी शिद्दत के साथ रनिंग करते देखे जा रहे हैं। यह वायरल क्लिप इस बात का सुबूत दे रही है कि शाहरुख अपने बच्चों की फिटनेस पर हमेशा से ध्यान देते रहे हैं। इतना ही नहीं वह बच्चों को पर्सनल ट्रेनर से पहले खुद ही काफी ट्रेंड कर चुके हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SRK 1000 FACES (@srk1000faces)



शाहरुख-आर्यन के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने एक्टर को 'बेस्ट डैड' बता दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स आर्यन के जज्बे को भी सलाम करते नजर आए हैं। गौरतलब हो कि कुछ समय पहले आर्यन खान पर ड्रग मामले में शामिल होने का आरोप लगा था। उस वक्त एसआरके ने बड़ी ही शांति के साथ काम लिया। हाल ही में उस बुरे दौर को याद करते हुए शाहरुख की चुप्पी पर उनके एक खास दोस्त ने सफाई पेश की। 

यह भी पढ़ें : क्या है आर्यन की गिरफ्तारी पर शाहरुख की चुप्पी का राज? करीबी दोस्त ने किया खुलासा

शाहरुख खान के दोस्त ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह इस मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहते थे, उन्होंने अपना मुंह नहीं खोला, न आर्यन, गौरी या सुहाना ने। इसे 'ग्रेस और डिग्निटी कहा जाता है'। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। एक्टर को जल्द ही 'जवान' में देखा जाएगा। इसमें उनके अपोजिट साउथ हसीना नयनतारा होंगी। मूवी 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतर रही है। इसके साथ ही शाहरुख, तापसी पन्नू के साथ 'डंकी' मूवी में भी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed