Aalana Pandey: अपनी वेडिंग में किंग खान को देख खुद को नहीं रोक पाईं अलाना, गले लगाकर कह दी ये बड़ी बात
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भाई की बेटी अलाना पांडे शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में किंग खान को देख अलाना ने उन्हें गले लगा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विस्तार
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अलाना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे से मुंबई में धूम-धाम के साथ शादी रचाई, जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारे भी नजर आए। बी-टाउन की इस शादी में शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गोरी खान के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने सबके साथ जमकर डांस किया और साथ ही अलाना को हंसता-खेलता देख शाहरुख खान इनोशनल भी होते हुए दिखाई दिए।
शादी के बाद अलाना और आइवर के लिए मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट की गई थी, जहां शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान भी नजर आए। वेडिंग रिसेप्शन से शाहरुख खान और गौरी खान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में किंग खान को दुल्हनिया अलाना पांडे को गले लगाते देखा गया। इस दौरान अलाना शाहरुख को पार्टी में आने के लिए थैंक्यू कहती दिख रही हैं। इसके बाद किंग खान ने दूल्हेराजा इवोर को भी गले लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही किंग खान ने इवोर को गले लगाने के साथ-साथ उसके माथे पर किस भी किया।
यह भी पढ़ें: मनीषा कोइराला संग अपने झगड़े पर बोलीं आयशा जुल्का, एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात