Beast: वरुण धवन के बाद शाहरुख खान ने खुद को बताया दलपति का फैन, एटली के साथ देखा 'बीस्ट' का ट्रेलर
तमिल फिल्म बीस्ट का ट्रेलर मंगलवार को हिंदी में लॉन्च हो गया है। हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। शाहरुख ने खुद को थलापति का फैन भी बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थलापति विजय और पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्म बीस्ट का ट्रेलर मंगलवार को हिंदी में लॉन्च हो गया है। ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन का पूरा मसाला मिलने वाला है। बीस्ट को लेकर साउथ में दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। ये फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से पहले रिलीज हो रही है, ऐसे में फैंस इसे केजीएफ के लिए चुनौती के रूप में देख रहे हैं। हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है।
ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- निर्देशक एटली संग बैठा हूं, वह भी मेरी तरह विजय के बहुत बड़े फैन हैं। बीस्ट की पूरी टीम को शुभकामनाएं। ट्रेलर मीनर, लीनर और स्ट्रॉन्गर दिख रहा है। बता दें कि मंगलवार को वरुण धवन ने फिल्म बीस्ट (रॉ) के ट्रेलर को हिंदी में लॉन्च किया था। उन्होंने भी बताया था कि वह थलापति विजय के बहुत बड़े फैन हैं।
Sitting with @Atlee_dir who is as big a fan of @actorvijay as I am. Wishing the best for beast to the whole team…trailer looks meaner…. Leaner… stronger!!https://t.co/dV0LUkh4fI
विज्ञापन विज्ञापन— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 5, 2022
दलपति विजय की फिल्म बीस्ट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादियों द्वारा एक मॉल को हाईजैक कर लिया जाता है। उसी मॉल में वीर राघव जो कि रॉ का एजेंट है और सिपाही के किरदार में है, वह भी उसी में फंस जाता है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म बीस्ट हिंदी भाषा में 600 से 700 स्क्रींस पर रिलीज की जा रही है। इसके मुकाबले फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी भाषी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। फिल्म के लीड रोल में एक्टर यश, संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं।