फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan becomes new brand ambassador of smartphone company photos leaked from ad shoot

Shahrukh Khan: अब स्मार्टफोन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बने 'पठान', ऐड शूट से लीक हुईं तस्वीरें

Fri, 19 May 2023 09:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 19 May 2023 09:46 PM IST
सार

शाहरुख खान मोबाइल फोन ब्रांड के एंबेसडर बन गए हैं। सलमान खान के बाद अब भारत में शाहरुख को इस मोबाइल कंपनी की 11 प्रो सीरीज के लॉन्च से पहले नए चेहरे के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
shahrukh khan becomes new brand ambassador of smartphone company photos leaked from ad shoot
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

विस्तार

शाहरुख खान इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। दरअसल इस समय अभिनेता और आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बीच का मुद्दा गर्माया हुआ है। हाल ही में दोनों के बीच की चैट सामने आई हैं, जिसमें कुछ नए खुलासे हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी आखिरी रिलीज फिल्म पठान को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर झंडे गाड़े हैं। अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान मोबाइल फोन ब्रांड के एंबेसडर बन गए हैं। सलमान खान के बाद अब भारत में शाहरुख को इस मोबाइल कंपनी की 11 प्रो सीरीज के लॉन्च से पहले नए चेहरे के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

लीक हुईं तस्वीरें
मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में लीक हुई तस्वीरें साझा की गई हैं, जिनमें संकेत मिले हैं कि अभिनेता इस नवीनतम ब्रांड से जुड़े है। लीक हुई तस्वीरें विज्ञापन शूट के किसी सेट की हैं। इन तस्वीरों में मोबाइल कंपनी का नाम और शाहरुख खान का नाम कुर्सियों के पीछे लिखा हुआ देखा गया है। खबरों के अनुसार यह कंपनी शाहरुख खान के साथ अपनी 11 प्रो सीरीज के लिए पहला विज्ञापन करने जा रही है। हालांकि इससे पहले इस मोबाइल कंपनी के लिए क्रिकेटर केएल राहुल, अभिनेता आयुष्मान खुराना और श्रद्धा कपूर भी विज्ञापन कर चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: जब आठ साल की उम्र में मनोज बाजपेयी ने खा ली भांग, मजेदार है इसके आगे का किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार था पठान का कलेक्शन
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान शाहरुख खान आखिरी बार पठान में नजर आए थे। इस फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार हो गया था। पठान ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर करीब 1000 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी थे, जबकि इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
शाहरुख खान अगली बार एटली की जवान में नजर आएंगे, जो कि 7 सितंबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं। जवान में दीपिका फिल्म में कैमियो रोल कर रही हैं। किंग खान के पास राजकुमार हिरानी की डंकी भी है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। डंकी में सतीश शाह और बोमन ईरानी के साथ तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed