हीरोइन जैसी है शाहरुख की बेटी? तस्वीर देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना को अभिनेत्री बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। शाहरुख अपनी 14 साल की अपनी बेटी सुहाना को अभिनेत्री बनना चाहते हैं। इसके लिए शाहरुख की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शाहरुख इस मामले को लेकर इतने गंभीर हैं कि वह वह बेटी के किरदार को लिखना भी शुरू कर चुके हैं।
सीख ले एक्टिंग के गुर
शाहरुख चाहते हैं कि फिल्मों में आने से पहले उनकी बेटी फिल्मी बारीकियों को करीब से सीख ले। इन नोट्स को बाद में उनके संस्मरण के तौर पर प्रकाशित करने की भी योजना है। शाहरुख का कहना है कि उनके नोट्स विशेष तौर पर उनकी बेटी के लिए हैं।
मां के ज्यादा करीब बेटी
लेकिन कुछ दिनों पहले की ही बात है जब शाहरुख की बेटी के बारे में ऐसी खबरें आईं थीं कि वह अपने मां गौरी के काम से ज्यादा प्रभावित है। भविष्य में वह इंटीरियर डिजाइनर बनने की ख्वाहिश रखती है। उसे कई बार अपनी मां के साथ इंटीरियर से जुड़े कार्यक्रमों में देखा भी जाता है।
क्या एक्ट्रेस जैसी है?
इन सबके बीच सबसे अहम सवाल यह है कि क्या सुहाना में एक्ट्रेस बनने की कुव्वत है। सिर्फ स्टार की बेटी होने की वजह से कई पुत्र-पुत्रियों को बॉलीवुड में डेब्यू तो मिल जाता है लेकिन उनका फिल्मी कैरियर इस आधार पर बहुत आगे नहीं चल पाता है।