फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor to clash with kartik aaryan film chandu champion on eid 2023

Shahid-Kartik: आमने-सामने होंगे शाहिद- कार्तिक, जानें कब बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा महासंग्राम

Thu, 06 Jul 2023 10:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 06 Jul 2023 10:46 AM IST
सार

बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की 'मैं आऊंगा UP, बिहार लूटने' की टक्कर साल 2024 में कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' से होगी। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor to clash with kartik aaryan film chandu champion on eid 2023
शाहिद कपूर और कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कार्तिक आर्यन दोनों ही बेहतरीन कलाकार हैं। दोनों ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अगले साल दोनों स्टार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं। खबर है कि अगले साल ईद के मौके पर शाहिद और कार्तिक आर्यन की फिल्म एक ही दिन रिलीज होंगी। जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां शाहिद कपूर अनीस बज्मी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। शाहिद की फिल्म का नाम 'मैं आऊंगा यूपी, बिहार लूटने' बताया जा रहा है। वहीं, कार्तिक आर्यन कबीर खान की 'चंदू चैंपियन' में एक खिलाड़ी की भूमिका में दिखेंगे। कार्तिक की यह फिल्म यह फिल्म एक शारीरिक रूप से डिसएबल्ड सेना के दिग्गज, खिलाड़ी बने मुरलीकांत पेटकर पर आधारित होगी। उन्होंने 1970 में राष्ट्रमंडल खेलों और 1972 में जर्मनी में पैरालंपिक में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor to clash with kartik aaryan film chandu champion on eid 2023
शाहिद कपूर और कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

'चंदू चैंपियन' को पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे। साल 2016 में सुशांत ने मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक करने के लिए साइन करने के अपने कारण बताए थे। सुशांत ने बताया था कि वह अपने आप ही पेटकर की कहानी की ओर काफी अट्रैक्ट हो गए थे। इंडस्ट्री सूत्रों से पता चला है कि कार्तिक आर्यन अब सुशांत के अधूरे सपने को साकार करेंगे। 'चंदू चैंपियन' में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता को कई खेलों में कठोर प्रशिक्षण से गुजरना होगा।

विज्ञापन

दोनों फिल्में 14 जून 2024 को बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी। जब अनीस पिछले साल शाहिद से मिले थे तो उन्होंने अभिनेता को इस कॉन्सेप्ट के बारे में बताया जो कि शाहिद को पसंद आया था, जिसके बाद उन्होंने हां कर दी थी। खबरों के अनुसार यह किसी भी साउथ फिल्म का रीमेक नहीं है बल्कि यह एक ओरिजनल स्क्रिप्ट है। शाहिद भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें न केवल वह कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं, बल्कि डबल रोल में भी दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन हमेशा के लिए थामने जा रहे सबा आजाद का हाथ? जानें कपल का वेडिंग प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed