फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor reveals father Pankaj Kapur advice him to do real acting when he was doing cute romantic roles

Shahid Kapoor: यूं 'रोमांटिक हीरो' बने शाहिद कपूर, आज तक काम आ रही पिता पंकज कपूर की यह सलाह

Thu, 20 Apr 2023 10:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Apr 2023 10:56 PM IST
सार

शाहिद कपूर इंडस्ट्री में पहले रोमांटिक कॉमेडी जोनर की फिल्में करने के बाद 'क्यूट बॉय' और 'रोमांटिक हीरो' के रूप में पहचाने जाते थे, तब उन्हें पिता पंकज कपूर से भविष्य को लेकर एक सीख मिली थी।

विज्ञापन
Shahid Kapoor reveals father Pankaj Kapur advice him to do real acting when he was doing cute romantic roles
शाहिद कपूर, पंकज कपूर - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में उन्होंने 'फर्जी' वेब सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। पहले शाहिद की छवि इंडस्ट्री में 'क्यूट बॉय' के रूप में थी, लेकिन बाद में उन्होंने अलग-अलग विषयों पर आधारित फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा और साबित किया कि वह किसी भी किरदार के जरिए फैंस का दिल जीत सकते हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया कि वह हमेशा से जटिल किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन पहले कभी उन्हें इन भूमिकाओं की पेशकश नहीं की गईं।

विज्ञापन

Shahid Kapoor reveals father Pankaj Kapur advice him to do real acting when he was doing cute romantic roles
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'इश्क विश्क' से की थी। फिर, उन्होंने 'विवाह', 'जब वी मेट' जैसी कई रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में अभिनय किया, जहां उन्होंने एक क्यूट लड़के की भूमिका निभाई और उस दौर में उन्हें 'क्यूट हीरो' के रूप में पहचाना गया। अब शाहिद कपूर ने अपने अभिनय और किरदारों के बारे में बात करते हुए कहा कि कुछ जटिल और चुनौतीपूर्ण करने की इच्छा हमेशा से थी, लेकिन मुझे पहले उन भूमिकाओं की पेशकश नहीं की गई थीं। आप केवल उन विकल्पों में से चुन सकते हैं जो आपके सामने हैं।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की सफलता में होता है पति का हाथ, अभिनेत्री को निक में दिखते हैं पिता के गुण

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor reveals father Pankaj Kapur advice him to do real acting when he was doing cute romantic roles
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद ने इस बात का खुलासा भी किया कि उनके पिता और मशहूर अभिनेता पंकज कपूर ने उनकी इस 'क्यूट बॉय' वाली छवि को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी थी और भविष्य में अभिनय करने को लेकर सतर्क भी किया था। शाहिद ने कहा मेरे पिता ने मुझसे एक बार कहा था, 'बेटा, अभी तुम कर लो ये सब, 'क्यूट ब्वॉय', 'रोमांटिक' और 'चॉकलेटी', पर जिस दिन तुम एक्टिंग करना शुरू कर दोगे ना, तब ऐसा लगेगा कि शेर के मुंह खून लग गया है। फिर, तुम्हें बार-बार वैसे ही किरदार निभाने का मन करेगा। शुरुआत में सब अच्छा लगेगा, लेकिन जिस दिन तुम असली एक्टिंग करोगे, उस दिन तुम्हें अलग-अलग रोल करने का मन करेगा।

Alaya F: मां पूजा बेदी और नेपोटिज्म पर अलाया एफ ने किया खुलासा, बोलीं- मैं खुद को नेपो बेबी नहीं मानती हूं

विज्ञापन

Shahid Kapoor reveals father Pankaj Kapur advice him to do real acting when he was doing cute romantic roles
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद ने कहा 20 साल तक काम करने के बाद मैं समझता हूं कि उनका (पंकज कपूर) क्या मतलब था। मैं अलग-अलग जोनर की फिल्में करने के बाद खुश हूं। हर जोनर की अपनी अपील होती है। बेशक, ऐसे किरदार निभाना रोमांचक है, जो थोड़े कठिन और जटिल होते हैं, लेकिन दर्शकों को उनसे संबंधित किरदारों से रूबरू कराना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। यह एक ऐसे लड़के का रोल करने से कठिन है, जो प्यारा और क्यूट है। सारी जिंदगी क्यूट रोल करना बोरिंग हो जाता है। कुछ अपने पूरे करियर में ऐसे रोल करके खुश हैं, लेकिन मैं उन लोगों में से नहीं हूं। वहीं बात करें, शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे, जो नौ जून को रिलीज होगी।

Pamela Chopra: पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने आदित्य के घर पहुंचे सितारे, बेटे आर्यन के साथ नजर आए शाहरुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed