Shahid Kapoor: स्टेज पर परफॉर्म करते हुए बुरी तरह गिरे शाहिद कपूर? फिर अचानक...
गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों के बीच 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आगाज हो गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस 8 दिवसीय समारोह का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत कर दी है।
विस्तार
गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों के बीच 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आगाज हो गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस 8 दिवसीय समारोह का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत कर दी है। इस फेस्टिवल में माधुरी दीक्षित,शाहिद कपूर, करण जौहर, नुशरत भरुचा, सनी देओल, दिव्या दत्ता, श्रिया सरन, श्रेया घोषाल और पंकज त्रिपाठी के साथ साथ और भी कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। फिल्म महोत्सव में माधुरी दीक्षित से लेकर शाहिद कपूर जैसे स्टार्स ने अपने डांस परफॉर्मेंस से तहलका मचा दिया। इसी मौके का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा जिसमें शाहिद कपूर डांस करते हुए नीचे गिर पड़े हैं। हालांकि वह खुद को संभालते हैं।
वहीं, अब मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहिद स्टेज पर परफॉर्म करते समय गिर जाते हैं। ट्विटर यानी एक्स पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है जिसमें शाहिद कपूर ब्लैक आउटफिट में हैं और स्टेज पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इस परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने ब्लैक शेड्स भी लगा रखा था। वह अपने डांस ग्रुप के साथ घिरे दिख रहे हैं और डांस करते-करते जैसे ही वह पीछे मुड़े तो अचानक गिर पड़े। हालांकि, शाहिद तुरंत उठ पड़े, खुद को संभाला और परफॉर्मेंस भी पूरी की।
इसके बाद शाहिद ने एक नजर उस हिस्से पर डाला जहां से फिसले थे और समझने की कोशिश की कि आखिर ये हुआ कैसे। इसके बाद वह खुद हंस पड़े। इसी के साथ उन्होंने सिर हिलाया और दर्शकों को फ्लाइंग किस देते दिखे। जहां दर्शकों में मौजूद सभी ने उनका हौसला बढ़ाया वहीं सोशल मीडिया पर लोग उनके साथ दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
तो वहीं, अभिनेता शाहिद ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' के मशहूर 'वाना वॉव वॉव बीजीएम' पर बाइक चलाते हुए इवेंट में प्रवेश किया। अपने ट्रैक 'मौजा ही मौजा' से लेकर 'धतिंग नाच' जैसे अपने चार्टबस्टर्स पर डांस किया।
यह भी पढ़ें: विदेश में जन्मीं इन हसीनाओं ने बॉलीवुड में बनाई खास पहचान, शोहरत और कमाई दोनों में हैं आगे