{"_id":"655d9bc841fe6540300f8435","slug":"shahid-kapoor-deva-actor-reveals-that-gave-100-auditions-before-making-his-bollywood-debut-in-interview-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor: इंडस्ट्री में आने से पहले शाहिद ने दिए थे 100 ऑडिशन, अभिनेता ने किया इतने वर्षों बाद खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid Kapoor: इंडस्ट्री में आने से पहले शाहिद ने दिए थे 100 ऑडिशन, अभिनेता ने किया इतने वर्षों बाद खुलासा
Wed, 22 Nov 2023 11:43 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
शाहिद कपूर
- फोटो : social media
अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'देवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। अभिनेता 'हैदर', 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। हाल ही में, एक मीडिया बातचीत के दौरान जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि फिल्म 'इश्क-विश्क' में भूमिका पाने से पहले कितने ऑडिशन का सामना करना पड़ा। अभिनेता ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्षों के दिनों में सौ से अधिक इंटरव्यू दिए हैं।
सौ से अधिक दिए ऑडिशन
हाल ही में, एक मीडिया बातचीत में शाहिद कपूर से पूछा गया कि इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने कितने ऑडिशन दिए हैं इस का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैंने कम से कम सौ से अधिक ऑडिशन दिए हैं। मैंने 18 से 21 साल तक इंडस्ट्री में आने के लिए काफी संघर्ष किया है। इन ढाई या तीन साल में हर महीने में तीन ऑडिशन देता था। तो उस हिसाब से मैंने एक साल में 40 ऑडिशन दिए, इसलिए तीन साल में 120 ऑडिशन हुए।'
यह भी पढ़ें: Kartik Aryan Birthday: लग्जरी गाड़ियों और आलीशान घर के मालिक हैं कार्तिक आर्यन, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
हैदर के लिए नहीं ली कोई फीस
इंटरव्यू में शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या उन्होंने विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म हैदर के लिए फीस ली थी। अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'वे मुझे फीस नहीं दे सकते थे, इसलिए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मुझे फीस देनी पड़ेगी तो फिल्म बनाने का बजट नहीं होगा क्योंकि यह एक बहुत ही एक्सपेरिमेंटल विषय था। इसलिए मैंने बिना फीस लिए ही फिल्म में काम करने के लिए हां बोल दिया।'
इस फिल्म में आएंगे नजर
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता फिल्म 'देवा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को साल 2024 में दशहरा के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। बीते दिनों फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म से शाहिद कपूर का पहला लुक जारी किया था।
यह भी पढ़ें: Salman Khan: इस उम्र में भी कैसे युवा दिखते हैं सलमान खान? भाईजान ने बताया अपना फिटनेस मंत्र