{"_id":"5b6d47514f1c1bb35d8b82b4","slug":"shahid-kapoor-and-sharddha-kapoor-upcoming-film-batti-gul-meter-chalu-trailer-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बत्ती गुल मीटर चालू' के लिए वकालत करते नजर आए शाहिद कपूर, फिल्म में उठा बिजली कटौती का मुद्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बत्ती गुल मीटर चालू' के लिए वकालत करते नजर आए शाहिद कपूर, फिल्म में उठा बिजली कटौती का मुद्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Batti Gul Meter Chalu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, यामी गौतम और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के नाम से ही ये जाहिर है कि फिल्म बिजली की समस्या पर आधारित है। फिल्म की कहानी शुरू होती है शाहिद के दोस्त के 54 लाख के बिल से। कई शिकायतों के बाद भी इतने ज्यादा बिल का कोई लेखा-जोखा सामने नहीं आता। इससे थक हारकर शाहिद का दोस्त आत्महत्या कर लेता हैं। फिर ये कहानी उत्तराखंड के हर एक घर से होते हुए कोर्ट तक जाती है। शाहिद को इस फिल्म में आप पहली बार वकालत करते देखेंगे।
फिल्म का ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग है और उम्मीद है फिल्म की कहानी भी ट्रेलर की तरह शानदार होगी। फिल्म में यामी गौतम भी एक वकील का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर रिलीज होने के सिर्फ एक घंटे के भीतर 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था। जिसमें बिजली का एक फ्यूज बल्ब नजर आ रहा है। इसके बाद फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए गए। जिसमें दिखाया गया था कि कबूतर बिजली की तारों पर बैठे हैं और कह रहे हैं, कल रात से बत्ती गुल है फिर भी बिल सबका फुल है।

बत्ती गुल मीटर चालू
इस फिल्म में बिजली कटौती के बावजूद बढ़ते बिल का मुद्दा उठाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह ने किया है। फिल्म में गजब के डायलॉग्स है।
फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। बात करें फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी की तो यह उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर